लाइव टीवी

जब करिश्मा कपूर को सास ने मारा था थप्पड़, दर्दभरा रहा पति संजय कपूर संग रिश्ता

Updated Mar 31, 2022 | 09:11 IST

Karishma Kapoor Sunjay Kapur controversy: करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। 2014 में करिश्मा ने अपने पति संजय से तलाक लेने का निर्णय लिया। करिश्मा का आरोप था संजय उनके साथ गलत व्यवहार करते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
करिश्मा कपूर
मुख्य बातें
  • शादी के 11 साल बाद पति संंजय कपूर से अलग हो गई करिश्मा कपूर
  • करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर पर लगाएं थे कई गंभीर आरोप
  • संजय कपूर ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ माने को कहा था

Karishma Kapoor Sunjay Slap controversy: एक वक्त था जब करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। करिश्मा की सुपरहिट फिल्मों ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई। अपने फिल्मी करियर के दौरान करिश्मा ने सलमान खान, गोविंदा, आमिर खान जैसे कई बड़े हीरो के साथ काम किया। हालांकि, करिश्मा की रील और रियल लाइफ में काफी अंतर था। जहां फिल्मों की दुनिया में करिश्मा ने खूब नाम कमाया। वहीं, उनकी निजी जिंदगी काफी समय तक विवाद में रही। कई अफेयर में असफल रहने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, दो बच्चे होने के बावजूद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कई बार करिश्मा ने निजी जिंंदगी के दर्द भरे राज खोले थे।   

ऐसे शुरू हुआ करियर

25 जून 1974 में जन्मी करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। ​करिश्मा की पहली फिल्म प्रेम कैदी थी। इसके बाद उन्होंने जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबू और सुहाग (1994), हास्य फिल्में गोपी किशन (1994), कुली नं वन (1995), राजा हिंदूस्तानी, दिल तो पागल है, हम साथ साथ है समेत कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। एक के बाद एक सुपरहीट फिल्मों के कारण करिश्मा बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गई थीं। 

करिश्मा कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव, अनजाने में करीना के मुंह से निकला सच

शादी के बाद आया संकट


साल 2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। शादी के 2 साल बाद करिश्मा और संजय के घर बेटी आई। इसके बाद साल 2010 में एक बार फिर करिश्मा मां बनीं और बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। दोनों के बीच मन मुटाव, झगड़े की खबर आने लगी। 

संजय से लिया तलाक
आखिरकार 2014 में दोनों के बीच तलाक लेने का फैसला हुआ। करिश्मा ने अपने पति संजय से तलाक लेने का निर्णय लिया। करिश्मा का आरोप था कि संजय उनके साथ गलत व्यवहार करते थे। उनका शोषण किया जाता था। यहां तक कि इसे लेकर करिश्मा ने संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

करिश्मा को थप्पड़ मारो
करिश्मा ने अपनी सास पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा का कहना था कि संजय उन पर नजर रखते थे। यहां तक कि एक बार जब सास ने उनको एक ड्रेस गिफ्ट की थी। प्रेग्रेंट होने की वजह से वह ड्रेस करिश्मा को ​फिट नहीं आई थी। तब संजय ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ मारने को कहा था। इसके अलावा भी करिश्मा ने संजय पर कई और गंभीर आरोप लगाए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।