

- नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है।
- नेहा कक्कड़ द्वारा रोहनप्रीत को वरमाला पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था।
मुंबई. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। नेहा और रोहन की शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। एक वीडियो में नेहा और रोहन की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है।
रोहनप्रीत सिंह शाही अंदाज में स्टेज पर एंट्री ले रहे हैं। उनके आगे-पीछे कई डांसर्स डांस कर रहे हैं। रोहन प्रीत के अलावा नेहा कक्कड़ की भी ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है। इसमें वह पालकी में बैठकर एंट्री ली है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के वरमाला का एक वीडियो सामने आया है। पहले नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत को वरमाला पहनाई। इसके बाद जब रोहनप्रीत की बारी आई दो उनकी वरमाला फंस गई तब नेहा कक्कड़ ने उनकी मदद की।
आनंद कारज से की थी शादी
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा में आनंद कारज की रस्म से शादी की है। नेहा ने दुल्हन बनने के लिए क्रीम रंग का हैवी लहंगे चुना है। साथ ही रोहनप्रीत सिंह ने दुल्हा लुक के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।
क्रीम जोड़े के साथ नेहा कक्कड़ ने हैवी नेकलेस, झुमके, मांगटीका, झुमके और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। नेहा दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी से पहले दोनों की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोभी सामने आई थी।
ऐसा था मेहंदी सेरेमनी का लुक
नेहा कक्कड़ ने मेहंदी की फोटोज और हल्दी सेरेमनी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। नेहा कक्कड़ ने मेहंदी सेरेमनी में अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किए गए ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं रोहनप्रीत सिंह ने हल्के ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी।
नेहा ने लहंगे के साथ अनीता डोंगरे की ही ज्वैलरी कैरी की। वहीं शुक्रवार को हुई हल्दी सेरेमनी में नेहा डिजाइनर शिल्पी आहूजा की पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं रोहनप्रीत सिंह पीले रंग का कुर्ते पहना था।