लाइव टीवी

144 करोड़ का घर, करोड़ों का कार कलेक्शन, ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

Updated May 09, 2021 | 07:18 IST

भारत और यूएसए में बल्कि पूरी दुनिया में अब प्रियंका और निक जोनस के नाम का डंका बजता है। यह दोनों सितारे अब यूथ आइकन के रूप में नजर आते हैं। कहा जाता है कि सलाना इन दोनों कपल्स की कमाई करोड़ों में हो

Loading ...
Priyanka Chopra And Nick Jonas
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड और हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का है काफी नाम।
  • करोड़ों में है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नेट वर्थ।
  • फिल्मों के साथ अपने प्रोडक्शन कंपनी से भी प्रियंका की होती है कमाई।

मुंबई.  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका और निक जोनस को फैंस पावर कपल का नाम देते हैं। इस कपल को आइकन माना जाता है, जो कई युवाओं को प्रभावित करते हैं और उन्हें प्रेरणा देते हैं।  

प्रियंका और निक जोनस की बात करें तो यह अपनी जिंदगी किंग साइज जीते हैं। कोरोना काल के दौरान यह कपल लोगों की मदद करने के लिए सामने आए हैं। अपनी तरफ से लोगों की मदद करने के लिए यह दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पॉपुलैरिटी से ही यह पता लगाया जा सकता है कि यह दोनों करोड़ों के मालिक हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि प्रियंका और निक संयुक्त रूप से सलाना 734 करोड़ कमाते हैं। आम इंसान के लिए इतनी बड़ी रकम बहुत मायने रखती है।

2014 की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से 23.4 रुपए कमाए थे। उस साल प्रियंका ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय कलाकारों में 14वां स्थान हासिल किया था। कुछ सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ चार्ज करती हैं।

हॉलीवुड से करीब इतने करोड़ की है अर्निंग
साल 2015 में बेवाच फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों, टीवी सीरीज और प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं।

फेमस टीवी सीरीज क्वांटिको के हर एक एपिसोड के प्रियंका को तीन करोड़ रुपए मिले थे। ‌यह खबर आ रही है कि प्रियंका के पास अभी कुछ बड़े प्रोजेक्ट हैं और वह आने वाले समय में टेक्स्ट फॉर मी और मैट्रिक्स 4 में नजर आ सकती हैं। 

स्टेज परफॉर्मेंस से भी होती है बड़ी कमाई
प्रियंका चोपड़ा के स्टेज परफॉर्मेंस से उनकी पॉपुलेरिटी का पता चलता है। उन्हें लाईव देखने के लिए करोड़ों की भीड़ जमा होती है। स्टेज परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका करीब 4 से 5 करोड रुपए चार्ज करती हैं।

प्रोडक्शन हाउस से इतनी कमाई
हॉलीवुड में कदम रखने के कुछ समय बाद प्रियंका चोपड़ा ने पर्पल टेबल पिक्चर्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। कहा जाता है कि 2016 में उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रड्यूस की गई फिल्म वेंटीलेटर 35 मिलियन के बजट में बनी थी। 

रिलीज के बाद इस फिल्म ने करीब 250 मिलियन की कमाई ही की थी। स्काई इज पिंक फिल्म को भी इस प्रोडक्शन हाउस से प्रड्यूस किया गया था और इस फिल्म ने करीब 344 मिलियन कमाए थे।

एड से इतनी की होती है कमाई
आपने प्रियंका चोपड़ा को कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स का विज्ञापन देते हुए देखा होगा। ‌वह कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। एक विज्ञापन करने के लिए प्रियंका 73 करोड़ रुपए लेती हैं।

निक अपने ब्वॉय बैंड ग्रुप जोनस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनके एल्बम्स और म्यूजिक वीडियोज लॉन्च होते ही छा जाते हैं। कुछ ख़बरों के अनुसार, निक 367 करोड़ रुपए सलाना कामाते हैं। 

किंग साइज लाइफ जीता यह कपल 
यह खबर आई थी कि शादी के बाद यह कपल 144 करोड़ रुपए के मेंशन के मालिक बने थे। इतना ही नहीं इनके पास 1 करोड़ 18 लाख की मर्सिडीज-बेंज है जिसकी झलक प्रियंका और निक के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती है।

इस कपल के पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी, कार्मा फिस्कर, शेव्रले camaro, डोज चैलेंजर आर/टी और 1960 फोर्ड थंडरबर्ड भी है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।