लाइव टीवी

Taimur, AbRam, Aaradhya से Misha तक - आपको हैरान कर देंगे स्‍टार क‍िड्स को म‍िले ये महंगे तोहफे

Updated Oct 04, 2020 | 06:35 IST

Costly Gifts of Star Kids of Bollywood : बॉलीवुड सितारों ने अपने बच्चों को इतने महंगे गिफ्ट्स से नवाजा है जिन्हें सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। छोटे-छोटे उस्तादों के पास हैं बड़े-बड़े और करोड़ों के गिफ्ट्स।

Loading ...
Star Kids of Bollywood
मुख्य बातें
  • सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम पूरा एक जंगल है
  • बच्चन परिवार की नन्ही राजकुमारी अराध्‍या कई लग्जरी कार्स की मालकिन है
  • अबराम खान के पास लाखों की कीमत का एक लैविश ट्रीहाउस है

बॉलीवुड स‍ितारों ने अपने बच्‍चों को जो ग‍िफ्ट दिए हैं, उनके बारे में जानकर आपको झटका लगेगा। सैफ करीना के बेटे तैमूर को‌ 1000 स्क्वायर फीट का जंगल गिफ्ट किया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी लाडली बेटी आराध्या को लग्जरी कार गिफ्ट की हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के नन्हे शहजादे के पास एक पूरा ट्रीहाउस है। ‌करण जौहर और शाह‍िद कपूर के बच्‍चे भी महंगे ग‍िफ्ट्स को लेकर पीछे नहीं हैं। देखें क‍िस स्‍टार क‍िड के पास हैं महंगे तोहफे। 

See Star kids and their lavish gifts

Taimur Ali Khan


करीना और नवाब सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की बात करें तो इस नन्हे नवाब के पास हर एक चीज बहुत कीमती है। तैमूर के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन पर सैफ ने उसे एक लाल रंग की लग्जरी कार गिफ्ट की थी जिसके साथ एक बेबी सीट जुड़ी हुई ह।  है जिसमें बैठकर बाप और बेटे एक लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। वहीं करीना की न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैमूर को स्क्वायर फीट का जंगल गिफ्ट किया था।

Aaradhya Bachchan


बच्चन परिवार की नन्ही राजकुमारी कई लग्जरी कारों की मालकिन है। आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि अराध्या के पहले जन्मदिन पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने उसे एक लाल रंग की BMW Mini Cooper S गिफ्ट की थी और साथ में दुबई में एक हॉलिडे होम। एक और बात जिसे आप जानकर दंग रह जाएंगे वह यह है कि खबरों के मुताब‍िक इन सब का पूरा खर्च 54 करोड़ रुपये था।

AbRam Khan

 (Image source: Pinterest)
अबराम के पास एक ऐसी चीज है जिसकी चाह हर एक बच्चे को रहती है।‌ शाहरुख खान के घर मन्नत के डिजाइनर साबू सीरील ने शाहरुख खान के कहने पर अबराम के लिए एक ऐसा लैविश ट्रीहाउस बनाया है जिसमें बालकनी, सीढ़ियां और फर्नीचर हैं। यह कोई मामूली ट्रीहाउस नहीं बल्कि लाखों का गिफ्ट है जो अबराम को मिला था।

Yash and Roohi Johar


यश और रूही के लिए इससे बड़ी और क्या चीज हो सकती है कि करण जौहर ने उनका एक शानदार रूम बनवाया है जिसे शाहरुख खान की वाइफ और सेलिब्रिटी इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है। इन ट्विन्स के इस लग्जरी रूम में वाइट और ऑफ वाइट रंग के क्यूट जानवरों और चिड़ियों के स्टिकर्स हैं जो रूम को बहुत फैंसी बनाते हैं।

Misha Kapoor


शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की नन्ही सी जान मीशा को उसके पहले बर्थडे पर लंदन का ट्रिप गिफ्ट किया गया था। इस प्यारी बच्ची के लिए इससे खास दिन क्या हो सकता है कि उसने अपना पहला बर्थडे लंदन में सेलिब्रेट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।