लाइव टीवी

रेखा से अब ऐसा है Vinod Mehra की वाइफ किरण का रिश्ता, बताया था दोनों के अफेयर का ये सच

Updated Feb 13, 2022 | 12:45 IST

Vinod Mehra Birthday: वेट्रन एक्टर विनोद मेहरा का आज बर्थडे है। 70 के दशक में विनोद मेहरा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जानिए विनोद मेहरा की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
Vinod Mehra
मुख्य बातें
  • विनोद मेहरा का आज बर्थडे है।
  • विनोद मेहरा 70 के दशक के सबसे पॉपुलर एक्टर थे।
  • विनोद मेहरा ने कुल तीन शादियां की थी।

Vinod Mehra Facts. वेट्रन एक्टर विनोद मेहरा का आज बर्थडे है। अक्टूबर 1990 को महज 45 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए विनोद मेहरा 70 और 80 दशक में छाए थे। विनोद मेहरा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1958 में आई फिल्म रागिनी से की थी। 

विनोद मेहरा का जन्म साल 1945 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। साल 1971 में आई फिल्म ‘रीता’ से डेब्यू किया था। इसके बाद नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नरक, कर्तव्य, साजन बिना सुहागन, जुर्माना, एक ही रास्ता जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। विनोद मेहरा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती थी। विनोद मेहरा ने कुल तीन शादियां की थी। पहली शादी साल 1974 में मीना ब्रोका से हुई। साल 1978 में दोनों का तलाक हो गया था। दूसरी शादी साल 1980 में बिंदिया गोस्वामी से हुई और साल 1984 में दोनों अलग हो गए थे। साल 1987 में उन्होंने किरण से शादी की थी। 

Also Read: Vinod Mehra की पत्नी किरण ने बताया पति और Rekha के रिश्ते का सच, कहा- 'वह उनकी जिंदगी में आखिरी वक्त तक रही'

रेखा के साथ था अफेयर
विनोद मेहरा और रेखा के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेखा और विनोद मेहरा ने शादी तक कर ली थी। हालांकि, रेखा ने इन खबरों को खारिज किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की वाइफ किरण ने कहा था कि, 'रेखा मेरे परिवार की एक सदस्य की तरह थीं। उन्हें मैं दोस्त की तरह देखती हूं। उन्होंने हमारी शादी अटेंड की थी। मैं उनकी बहनों को जानती हूं। रेखा और मैं वास्तव में बिल्कुल एक जैसे हैं।'    

शादी से एक दिन पहले मुकर गई थीं वाइफ
विनोद मेहरा की वाइफ ने इंटरव्यू में कहा, ''शादी से एक दिन पहले, मैं लगभग शादी से मुकर गई थी। मैंने अपना डर ​​विनोद को बताया था, तो उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा था, चिंता मत करो, तुम बस घबराई हुई हो। मगर, बाद में सब ठीक हो गया था।' 

30 अक्टूबर 1990 को विनोद मेहरा को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। विनोद मेहरा और किरण के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी सोनिया मेहरा है। उन्होंने फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में तान्या का रोल निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।