लाइव टीवी

Unfinished : अपनी क‍िताब में प्र‍ियंका चोपड़ा ने खोले दबे राज, बताया क‍िसकी वजह से अधूरा रह गया बचपन का प्‍यार

Priyanka Chopra, Priyanka Chopra childhood love, Priyanka Chopra book, Priyanka Chopra unfinished book, Priyanka Chopra films, the white tiger film, Priyanka Chopra the white tiger film, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की किताब, प्रियंका चोपड़ा की किताब
Updated Feb 11, 2021 | 08:07 IST

प्रियंका चोपड़ा अपनी ज‍िंदगी की कहानी को एक क‍िताब में उतार चुकी हैं। तमाम बातों के साथ उन्‍होंने ये भी बताया क‍ि क‍िसकी वजह से उनका बचपन का प्‍यार जुदा हो गया।

Loading ...

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा अपना परचम लहरा रही हैं। कई सुपरहिट मूवी देने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब लॉन्च की है जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल्स को साझा किया है। हर जगह प्रियंका चोपड़ा के बुक अनफिनिश्ड की चर्चा हो रही है। सिर्फ यह किताब ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के जिंदगी का एक किस्सा भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अनफिनिश्ड किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन के प्यार के बारे में बताया है जिसकी कहानी लोगों को बहुत रोचक लग रही है। 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह अमेरिका में रहकर अपनी दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं तब उनका बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं। एक दिन प्रियंका बॉब के साथ बैठकर मूवी देख रही थीं तभी उनकी मौसी आ गईं। मौसी को आता देख प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया लेकिन वह मौसी के हाथ लग गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने उनकी मां से खूब शिकायत की थी लेकिन इस बात के एक साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस बुक को लिखा था। अपने सारे काम खत्म करके प्रियंका चोपड़ा अभी बुक के इवेंट्स में व्यस्त हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयर केयर ब्रांड भी लॉन्च किया है जो अमेरिका में उपलब्ध है। आशा है कि प्रियंका चोपड़ा अभी और बुलंदियां हासिल करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।