लाइव टीवी

Mouni Roy Photos: मैगजीन फोटोशूट में मौनी रॉय का नजर आया शाही अंदाज, इन अलग-अलग लुक्स में दिखाईं दिलकश अदाएं

Updated Apr 23, 2020 | 20:47 IST |

Mouni Roy Photoshoot: हाल ही में मौनी रॉय ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy magazine photoshoot
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने करवाया मैगजीन फोटोशूट
  • फोटोशूट में दिखा मौनी का शाही अंदाज
  • लहंगे में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं

मौनी रॉय छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं। टीवी के बाद वे बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। मौनी को उनके स्टाइल के लुक के लिए भी जाना जाता है। लॉकडाउन के दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपनी स्टाइलिश फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर Wedding Vows मैगजीन के इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे खूबसूरत एथनिक अवतार में दिख रही हैं। एक फोटो में मौनी एक पाउडर पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस थ्रेड वर्क किया गया है, जो फ्लोरल डिजाइन में है। वहीं नीचे की तरफ मिरर वर्क है। अपने लुक को उन्होंने चोकर से एक्सेसराइज किया है। सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा हुआ है।

वहीं एक अन्य फोटो में मौनी पेस्टल ग्रीन लहंगे में दिख रही है, जिस पर हैवी वर्क किया गया है। इस हाईवेस्ट लहंगे के साथ उन्होंने एक फुल स्लीव्ज और कफ्ज वाली सैटिन चोली कैरी की है। अपने लुक को मौनी ने ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। उनका ये लुक देखने लायक हैं। देखें इस शूट की कुछ और फोटोज...

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अब तक मौनी की तीन फिल्में गोल्ड, रोमियो अकबर वॉल्टर और मेड इन चाइना रिलीज हो चुकी हैं। अब वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगी, वहीं शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार निभाने वाली हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।