लाइव टीवी

Nita Ambani, Radhika Merchant: लहंगे में नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट का नजर आया एलीगेंट लुक, देखें फोटोज

Updated Nov 25, 2019 | 20:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nita Ambani, Radhika Merchant Style: नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट हाल ही में खूबसूरत लहंगों में नजर आईं। दोनों ने डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला के कस्टममेड आउटफिट कैरी किए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Nita Ambani, Radhika Merchant Photo: लहंगे में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का स्टाइल
मुख्य बातें
  • नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का दिखा स्टाइलिश लुक
  • अबु जानी और संदीप खोसला के कस्टममेड लहंगों में आईं नजर
  • इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं फोटोज

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की तरह उनका परिवार भी बेहद लोकप्रिय है। अक्सर अंबानी परिवार की फोटोज वायरल होती रहती हैं। मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी के घर शादी है, जिसके फंक्शंस में ईशा अंबानी से लेकर श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट तक सबके अलग-अलग सामने आ रहे थे। अब नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट की नई फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों का रॉयल लुक नजर आ रहा है।

मशहूर सेलेब्रिटी डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला ने कस्टममेड आउटफिट में राधिका और नीता अंबानी की फोटोज शेयर की हैं। दोनों ही इन आउटफिट में बेहद एलीगेंट लग रही हैं। लहंगे के कलर्स भी वेडिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

यहां नीता एक खूबूसरत गोल्डन लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक कस्टम ट्यूल 'बुरानो' घाघरा कैरी किया है। वेनेटियन लेस से इंस्पायर इस घाघरे पर गोल्ड और सिल्वर जरी, नकाशी, क्रिस्टल और सीक्विन से हाथ से एम्ब्रॉएडरी की गई है। इसे उन्होंने क्रिस्टल मैश ब्लाउज से पेयर किया है और अपने लुक को उन्होंने भारी एम्ब्रॉएडरी वाले गोल्ड टिश्यू दुपट्टे से पूरा किया है। नीता अंबानी ने साइड पार्टिंग के साथ अपने बालों को वेवी लुक में खुला रखा है।

राधिका के लुक की अगर बात करें तो वे एक स्टनिंग पिंक चिकनकारी घाघरे में किसी राजकुमारी जैसी लग रही हैं। इस घाघरे पर सीक्विन और क्रिस्टल एम्ब्रॉएडरी की गई है। इसके साथ उन्होंने एक ऑफ वाइट सीक्विन ब्लाउज पेयर किया है। राधिका ने अपने लुक को पिंक सीक्विन जाली दुपट्टे से पूरा किया, जिस पर क्रिस्टल बॉर्डर दिया गया है। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस, ईयररिंग्स, मांग टीका और कंगन से एक्सेसराइज किया है।

अगर आप भी शादी सीजन में अपने लिए आउटफिट की तलाश कर रही हैं तो नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट के लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लहंगे के रंग से लेकर वर्क तक, सब कुछ बेहद स्टनिंग लग रहा है। ये लुक आपको भी शादी फंक्शन की जान बना देगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।