लाइव टीवी

घर के कपड़ों को Priyanka Chopra ने ऐसे दिया फॉर्मल लुक, बताया मीटिंग के लिए तैयार होने का आसान तरीका

Updated May 27, 2020 | 06:39 IST |

Priyanka Chopra meeting look: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फोटोज शेयर की। जिसमें उन्होंने सिर्फ एक चीज से अपने घर के लुक को फॉर्मल बनाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra meeting look
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटोज
  • घर के लुक को बनाया फॉर्मल
  • जानें आप भी ये आसान फैशन टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में भी डंका बजता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब वे हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब प्रियंका एक ग्लोबल स्टार हैं। सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में ही नहीं, कान्स, मेट गाला जैसे प्रतिष्ठित रेड कार्पेट इवेंट्स में भी प्रियंका के स्टाइल के चर्चे रहते हैं। इन दिनों प्रियंका अपने पति हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर में क्वारंटीन कर रही हैं।

इस दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक खास फैशन एडवाइज दी, जो लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के इस वक्त उनके बहुत काम आएगी। उन्होंने चंद मिनटों में सिर्फ एक चीज से अपने घर के लुक को फॉर्मल बनाना सिखाया।

प्रियंका ने ट्रैक पैंट्स के साथ पहना ब्लेजर

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनका फॉर्मल अवतार नजर आ रहा है। लेकिन अगर आप उनकी फोटो को ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि वे अपने घर के कपड़ों में ही हैं, बस उन्होंने ब्लेजर से अपने लुक को फॉर्मल बनाया है। दरअसल प्रियंका फोटोज में एक पीच टॉप के साथ ट्रैक पैंट्स में दिख रही हैं। 

इस तरह पाया जूम मीटिंग लुक

उन्होंने इस लुक को जूम मीटिंग लुक बनाने के लिए ब्लेजर से लेयर किया है। क्योंकि जब आप वीडियो कॉल करते हैं तो उस वक्त आपकी बॉडी का सिर्फ अपर हाफ ही नजर आता है। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'zoom meeting lewk' (जूम मीटिंग लुक)।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखी थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब प्रियंका अमेरिकन वेडिंग कॉमेडी में एक्ट्रेस मिंडी कॉलिंग के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।