लाइव टीवी

मैगजीन कवर पर दिखा भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस अवतार, फोटोशूट देख फैंस के उड़े होश

Updated Sep 09, 2019 | 19:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भूमि पेडनेकर हाल ही में एक मैगजीन के कवर पर नजर आईं। इस मैगजीन फोटोशूट में भूमि बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगा के हइशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें उनको बहुत हेल्दी दिखाया गया था, लेकिन बाद में भूमि का हॉट अवतार देख हर कोई चौंक गया। उन्होंने कुछ ही वक्त में अपना वजन कम कर लिया और आज वे इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। हाल ही में वे पॉपुलर मैगजीन FHM का चेहरा बनीं। FHM के सितंबर इश्यू में भूमि का फोटोशूट उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। यहां वे बेज कलर के प्लेसूट में नजर आ रही हैं, जिस पर अलग से रैप डिटेलिंग दी गई है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां भूमि ने ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग ब्लैक पैंट्स कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को ब्लेजर से लेयर किया। इस दौरान उनकी पर्पल लिपस्टिक ट्रेंडी लग रही है।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इस फोटो में भूमि स्ट्रेपी चैकर्ड प्रिंट जंपसूट में दिख रही हैं। जिस पर थोड़ा फ्लोरल प्रिंट भी है। भूमि इस फोटो में बेहद हॉट लग रही हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

मैगजीन कवर पर भूमि इसी लुक में दिख रही हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।