लाइव टीवी

जान्हवी कपूर से मलाइका अरोड़ा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने नियॉन ग्रीन कलर को बनाया नया ट्रेंड

Updated Jul 20, 2019 | 23:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नियॉन ग्रीन कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये बॉलीवुड सेलेब्स का भी फेवरेट बन गया है। जान्हवी कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, कई सेलेब्स इस बोल्ड कलर स्टाइल के साथ कैरी कर चुके हैं।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सेलेब्स को स्टाइल और कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। तभी तो वे बोल्ड लुक्स के साथ-साथ ब्राइट कलर्स भी ट्राय करती रहती हैं। इन दिनों सेलेब्स में नियॉन ग्रीन कलर का ट्रेंड छाया हुआ है। कई डीवाज इस कलर को स्टाइल के साथ कैरी कर चुकी हैं। अगर आप भी नियॉन ग्रीन को अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो इन सेलेब्स से आप टिप्स ले सकती हैं। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जान्हवी कपूर स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वे एक इवेंट के दौरान इस खूबसूरत फ्लोई स्ट्रेपी नियॉन ग्रीन गाउन में नजर आईं थीं। ग्लोसी लिप्स और ब्लश चीक्स से उन्होंने अपने लुक को हाईलाइट किया। इस दौरान जान्हवी ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्ट्रेट लुक में खुला छोड़ा। इस नियॉन गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर इस नियॉन ग्रीन गाउन से धूम मचा दी। इस स्ट्रेपलेस नियॉन गाउन में पीछे की तरफ एक केप भी है। इस दौरान उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा और बालों को स्लीक लो पोनीटेल में बांधा।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

रणवीर सिंह से शादी के बाद से दीपिका पादुकोण के स्टाइल में काफी अंतर आया है। अब वे फैशन के साथ पहले से ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने लगी हैं। कुछ दिन पहले ही वे एयरपोर्ट पर इस लुक में नजर आईं थीं। उन्होंने प्लेन वाइट टी-शर्ट के साथ हाई वेस्ट नियॉन पैंट्स और मैचिंग लॉन्ग कोट कैरी किया। उनका ये अवतार काफी कूल लग रहा है।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे इस नियॉन ग्रीन पैंटसूट में फ्लोलेस लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को न्यूड लिप्स और थिक काजल से बैलेंस किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो मलाइका ने अपने बालों को टाइट हाई पोनीटेल में बांधा। इस पावरसूट में मलाइका बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

कबीर सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म में भले ही सिंपल सूट्स और कुर्तों में नजर आईं हो, लेकिन असल में वे बेहद स्टाइलिश हैं। उन्होंने अपने कैजुअल लुक को इस नियॉन टैंक टॉप से ट्रेंडी बनाया। अपने लुक को बैलेंस रखने के लिए उन्होंने इसके साथ हाई-वेस्ट ब्राउन पैंट्स पेयर की।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बोल्ड कलर्स की बात हो और रणवीर सिंह का नाम न आए, ये तो हो ही नहीं सकता। रणवीर बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो किसी भी स्टाइल एक्सपेरिमेंट से नहीं डरते। रणवीर ही हैं जो इस नियॉन सूट को इस कूलनेस से साथ कैरी कर सकते हैं। इसमें वे बेहद डैशिंग लग रहे हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।