लाइव टीवी

फैशन की Bold Queen बन चुकी हैं Priyanka Chopra, 7 फोटोज में देखें उनका ग्‍लैमरस अवतार

Updated Jan 27, 2020 | 14:49 IST |

Priyanka Chopra Hot Photos: प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेहद हॉट लुक में नजर आईं। इससे पहले भी वे डीप नेक से बैकलेस तक, कई स्टाइलिश आउटफिट्स कैरी कर चुकी हैं।

Loading ...
Priyanka Chopra in plunging neck dress
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका वेस्टर्न आउटफिट्स में भी गजब ढाती हैं। हाल ही में वे ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में राल्फ एंड रुसो के एक डीप नेक आइवरी रंग के गाउन में पहुंचीं।  इस गाउन का कट उनकी नेवल पियर्सिंग तक था। इसमें प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब प्रियंका इस तरह के किसी आउटफिट में नजर आईं हो। डीप नेक, बैकलेस और थाई-हाई स्लिट आउटफिट्स हमेशा से उनके वॉर्डरोब का हिस्सा रही हैं। यहां देखिए प्रियंका के कुछ हॉट लुक्स...

Priyanka Chopra in backless dress
2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में प्री-ग्रैमी के लिए प्रियंका इस सैटिन गाउन में नजर आईं। हाई स्लिट वाला ये हॉल्टर नेक गाउन उन पर खूब जंच रहा था। ये बैकलेस गाउन प्रियंका के लुक में चार चांद लगा रहा था।

Priyanka Chopra met gala 2019
3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को कौन भूल सकता है। वे यहां डियॉर का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। थाई-हाई स्लिट इस गाउन के साथ उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। उनके गाउन के अलावा उनका हेयरस्टाइल और क्राउन भी उनके लुक को बिल्कुल अलग बना रहा था।

Priyanka Chopra in plunging neck dress 2
5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

यहां पीसी एक डीप नेक ऐसिमेट्रिक ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। इसमें थाई-हाई स्लिट डिटेलिंग दी गई है।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

एक इवेंट के दौरान प्रियंका इस ब्लैक लुक में गजब ढा रही थीं। प्रियंका ने थाई हाई स्लिट डीप नेक ड्रेस पहनी थी। इसके अंदर उन्होंने चेन वाला खूबसूरत बॉडीसूट पहना। जो उनकी ड्रेस कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

वेकेशन के दौरान प्रियंका पूल में स्विमसूट पहने पोज देती नजर आईं। इस डीप नेक मोनोकिनी में उनका लुक देखने लायक था। खास बात ये है कि उनकी ये फोटोज निक जोनस ने क्लिक की थी।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।