लाइव टीवी

पालतू कुत्ते की मौत के बाद सदमे में जो जोनस-सोफी टर्नर, डॉक्टर की ले रहे हैं मदद

Updated Jul 28, 2019 | 20:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जो जोनस और सोफी टर्नर के घर एक बुरी खबर आई है। दरअसल जो और सोफी के पेट डॉग वाल्डो पिकासो की मौत हो गई है।  इस मौत के बाद जो जोनस और सोफी टर्नर सदमे में चले गए हैं।

Loading ...
Joe Jonas And Sophie Turner
मुख्य बातें
  • वॉल्डो को जो और सोफी ने अप्रैल 2018 में गोद लिया था।
  • जो और सोफी इस हादसे के बाद सदमे में चले गए हैं।
  • जो और सोफी ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है।

मुंबई. जो जोनस और सोफी टर्नर हाल ही में फ्रांस में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मालदीव में हनीमून मनाया था। लेकिन, अब दोनों के घर एक बुरी खबर आई है। दरअसल जो और सोफी के पेट डॉग वाल्डो पिकासो की मौत हो गई है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक जो और सोफी का पालतू कुत्ता न्यूयॉर्क शहर में कार की चपेट आ गया था। जो और सोफी इस हादसे के बाद सदमे में चले गए हैं। दोनों ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है। जो और सोफी के पास एक और कुत्ता पोर्की है जो वाल्डो का भाई है

वॉल्डो को जो और सोफी ने अप्रैल 2018 में गोद लिया था।  गौरतलब है कि जो जोनस ने अपने पेट डॉग्स के नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है। इस अकाउंट में 45 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।      

जून में हुई थी शादी 
जो जोनस और सोफी टर्नर की जून में फ्रेंच वेडिंग की थी। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थी। जो जोनस और सोफी टर्नर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल के अवतार में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा की ये साड़ी डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन की।

मालदीव में मनाया हनीमून
जो जोनस और सोफी टर्नर के  मालदीव में हनीमून मनाया था। जो जोनस और सोफी टर्नर मालदीव के लग्जरी रिजॉर्ट 'सोनेवा फ्यूसी' में रूके थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर हनीमून की कई फोटोज शेयर की थी।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोफी टर्नर इस साल गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी सीजन में नजर आई थी। इसके अलावा वह एक्स मैन सीरीज की आखिरी फिल्म डार्क फिनिक्स में नजर आई थी। ये फिल्म मई में रिलीज हुई थी।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।