लाइव टीवी

टीवी चाइल्ड स्टार Aashika Bhatia को हो गया है फिर से प्यार, अपने क्लोज फ्रेंड रोशन गुप्ता को कर रहीं डेट?

Updated Nov 30, 2020 | 20:07 IST

Aashika Bhatia Roshan Gupta Dating?: आशिका भाटिया हमेशा अपनी लव लाइफ से जुड़ी खबरों के लिए भी खूब सुर्खियों में रही हैं। अब खबर है कि आशिका भाटिया को फिर से प्यार हो गया है....

Loading ...
आशिका भाटिया और रोशन गुप्ता।
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री आशिका भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • आशिका भाटिया हमेशा अपनी लव लाइफ से जुड़ी खबरों के लिए भी खूब सुर्खियों में रही हैं।
  • अब खबर है कि आशिका भाटिया को फिर से प्यार हो गया है।

इंटरनेट सेंसेशन, टेलीविजन-बॉलीवुड अभिनेत्री आशिका भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आशिका भाटिया अक्सर अपने फैन्स के लिए नए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वैसे आशिका भाटिया हमेशा अपनी लव लाइफ से जुड़ी खबरों के लिए भी खूब सुर्खियों में रही हैं जब उन्होंने ट्रोलर्स को करारे जवाब दिए थे। 

एक्ट्रेस आशिका भाटिया पिछले दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। आशिका भाटिया का बॉयफ्रेंड सात्विक संख्यान से ब्रेकअप हो गया था, लेकिन बाद में इनका पैचअप हो गया। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि कुछ टाइम बाद ही आशिका और सात्विक हमेशा के लिए अलग हो गए। अब खबर है कि आशिका भाटिया को फिर से प्यार हो गया है।

जहां तक आशिका भाटिया के सोशल मीडिया पोस्ट्स की बात है, तो ऐसा लगता है जैसे उनको करीबी दोस्त रोशन गुप्ता उर्फ रोश में नया प्यार मिल गया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को शेयर किया है। आशिका भाटिया-रोशन गुप्ता की क्लोज बॉन्ड और केमेस्ट्री तस्वीरों में साफ नजर आती है। 

आशिका भाटिया टेलीविजन वर्ल्ड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। आशिका ने टीवी शो मीरा से साल 2009 में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने मीरा का लीड रोल निभाया था। आशिका भाटिया ने टीवी शो परवरिश में भी काम किया है। इससे उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली। शो में एक्ट्रेस ने गिन्नी का रोल निभाया था।

अब तक आशिका भाटिया ने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, एक श्रृंगार स्वाभिमान और गुमराह जैसे शोज में काम किया है। साल 2015 में आशिका भाटिया ने बॉलीवुड फिल्म प्रेम रतन धन पायो से डेब्यू किया था। आपको बता दें, आशिका ट्रेंड डांसर हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।