लाइव टीवी

अमिताभ बच्चन से स्मृति ईरानी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने सियासत में आजमाया हाथ, कुछ हुए कामयाब, कुछ फ्लॉप

Updated Nov 30, 2020 | 21:27 IST

Bollywood Celebs in politics: बॉलीवुड सेलेब्स और राजनीति का चोली दामन का साथ है। कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया और फेल हो गये। जानिए ऐसे सेलेब्स के बारे में...

Loading ...
Amitabh Bachchan, Smriti Irani
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने सियासत में भी अपनी किस्मत आजमाई है।
  • सदी के महानायक अमिताभ बच्चन राजनीति में आ चुके हैं।
  • कई सेलेब्स केंद्र और राज्य सरकार में मंत्री रहे।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिल मातोंडकर कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल होने वाली हैं। उर्मिला ने इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था। बॉलीवुड और राजनीति का चोली दामन का साथ है। 

राजनीति में कई सेलेब्स अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। इनमें से कुछ केंद्र और राज्य सरकार में मंत्री रहे। वहीं, कई ऐसे हैं जिन्होंने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया और फेल हो गये।

राजनीति में फेल होने वाले सेलेब में अमिताभ बच्चन ने आठवें लोकसभा चुनाव जीतकर इलाहाबाद से सांसद रहे थे। हालांकि, उनका नाम बोफोर्स घोटाले में आया। इसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। 

गोविंदा और गुल पनाग 
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने साल 2004 में उत्तर मुंबई से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राम नाइक को हराया था। हालांकि, गोविंदा का राजनीतिक करियर ज्यादा चला नहीं। 

एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग साल 2014 में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें एक्ट्रेस किरण खेर ने हराया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद गुल ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी।  

ये एक्टर रहे सफल 
स्मृति ईरानी:
क्योंकि सास भी कभी बहू थीं की तुलसी यानी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी आज देश की महिला और बाल विकास मंत्री हैं। स्मृति ईरानी ने साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हराया था। स्मृति इससे पहले मानव संसाधन और सूचना प्रसारण मंत्री भी रह चुकी हैं। 

सुनील दत्त: वेट्रन बॉलीवुड एक्टर और सजय दत्त के पिता सुनील दत्त 80 के दशक में राजनीति में उतरे। सुनील दत्त कई वक्त तक सासंद रहे थे। सुनील दत्त साल 2004 से 2005 तक खेल मंत्री भी रहे।    

किरण खेर: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस किरण खेर चंडीगढ़ से दो बार सांसद रही हैं। किरण खेर भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। साल 2014 में उन्होंने गुल पनाग को हराया। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।