लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पराग त्यागी की धमकी का असीम रियाज के भाई ने दिया जवाब- 'वो एक दोगला आदमी है'

Updated Jan 25, 2020 | 17:22 IST

Bigg Boss 13 Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज को धमकी दी थी। अब असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने पराग की धमकी का जवाब दिया है।

Loading ...
Umar Riaz, Parag Tyagi
मुख्य बातें
  • पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज को पीटने की धमकी दी है।
  • असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने पराग त्यागी को जवाब दिया है। 
  • टास्क के दौरान असीम रियाज ने पराग त्यागी को नल्ला कहा था।

मुंबई. बिग बॉस 13 की लड़ाई अब घर के बाहर पहुंच गई है। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर असीम रियाज को पीटने की धमकी दी है। अब असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने पराग त्यागी को जवाब दिया है। 

Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक उमर रियाज ने कहा- 'हर बात को कहने का एक तरीका होता है। अगर उसने कहा होता कि- 'शेफाली मेरी वाइफ है, ऐसे में तुम अपने शब्दों पर लगा लगाओ तो बात अलग होती।' 

बकौल उमर रियाज- 'पराग ने कहा मैं तुझे फाड़ दूंगा। मुझे लगता है कि वह दोगला है। उसका दोसत पारस छाबड़ा शेफाली के चरित्र पर कीचड़ उछाल रहा है। वह सोशल मीडिया पर कह पारस की बुराई कर रहा था। हालांकि, फैमिली वीक के दौरान वह पारस से मिला तो उसे गले लगा लिया। वह दोगला है'  

पराग त्यागी को कहा था नल्ला
उमर ने अपने इंटरव्यू में कहा- 'मैंने सिद्धार्थ के बुरे व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था। इसके अलावा जब मैं अंदर गया तो उसे बुरा-भला भी कहा था। हालांकि, मैंने एक तरीके से उससे बात की थी।' 

उमर कहते हैं- ' पराग एक एक्टर हैं, उन्हें पता है कि चीजें टीवी में किस तरह से दिखाई जाती है। इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया पर असीम रियाज को गाली दी थी।' आपको बता दें कि टास्क के दौरान असीम रियाज ने पराग त्यागी को नल्ला कहा था। 

वीडियो में कही थी ये बात
पराग त्यागी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पराग कह रहे हैं- 'असीम रियाज तुम्हें लगता है तुम बहुत अच्छा गेम खेल रहे हो। तुम इतना गिर जाओगे मुझे उम्मीद नहीं थी।'

पराग कहते हैं- 'असीम रियाज मैं ओपन मैसेज देता हूं तुम्हें और तुम्हारे फैन्स को। अगर मुझे पांच मिनट के लिए भी मौका मिला बिग बॉस के घर में जाने का तो मैं बता दूंगा कि असली नल्ला कौन है।' पराग गुस्से में कहते हैं- 'तीन हफ्ते की बात है। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वो मेरे मुंह पर थूक देना।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।