लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पराग त्यागी ने असीम रियाज को दी पीटने की धमकी, कहा- 'वरना मुंह पर थूक देना'

Updated Jan 24, 2020 | 17:03 IST

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर के अंदर का झगड़ा अब घर के बाहर तक पहुंच गया है। पराग त्यागी ने असीम रियाज को फिनाले या घर से बाहर आने के बाद पीटने की धमकी दी है। जानिए क्या है पूरा मामला...

Loading ...
Asim Riaz And Parag Tyagi
मुख्य बातें
  • शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है।
  • पराग त्यागी ने इस वीडियो में असीम रियाज को फिनाले में पीटने की धमकी दी है।
  • पराग त्यागी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मेरे मुंह में थूक देना।

मुंबई. बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट असीम रियाज और शेफाली जरीवाला के बीच अनबन अब घर के बाहर पहुंच गई है। शेफाली के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर असीम रियाज को धमकी दी है। पराग ने कहा है कि वह असीम को फिनाले में देख लेंगे। 

पराग त्यागी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पराग कह रहे हैं- 'असीम रियाज तुम्हें लगता है तुम बहुत अच्छा गेम खेल रहे हो। तुम इतना गिर जाओगे मुझे उम्मीद नहीं थी।'

पराग कहते हैं- 'असीम रियाज मैं ओपन मैसेज देता हूं तुम्हें और तुम्हारे फैन्स को। अगर मुझे पांच मिनट के लिए भी मौका मिला बिग बॉस के घर में जाने का तो मैं बता दूंगा कि असली नल्ला कौन है।' पराग गुस्से में कहते हैं- 'तीन हफ्ते की बात है। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वो मेरे मुंह पर थूक देना।'     

क्या कहा था असीम रियाज ने 
टास्क के दौरान असीम रियाज ने पराग त्यागी को नल्ला कहा था। अपने वीडियो में पराग त्यागी ने गुस्से में कहा-'अगर मेरी परी (शेफाली जरीवाला) के सामने ही ये बोल देता तो वह तुझे वहीं पर फाड़ देती।'

पराग ने वीडियो में ये भी कहा था कि- 'जिसे तूने नल्ला कहा था कि ये वही इंसान है जो तेरी लाइफ की सबसे बड़ी खुश खबरी लेकर आया था। इसके अलावा तूने कहा मेरी वाइफ की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि 'देखो लेबर आ गई।' लेबर कोई गाली नहीं होता ये काफी सम्मानजनक जॉब है।'

  

फैमिली वीक में कही थी ये बात
बिग बॉस के फैमिली वीक में पराग त्यागी ने एंट्री ली थी। पराग ने असीम रियाज को चेतावनी दी थी कि वह अगर उनकी वाइफ शेफाली जरीवाला से कुछ भी उल्टा-सीधा कहा था कि तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा।

पराग त्यागी ने असीम रियाज को ये भी बताया था कि हिमांशी खुराना का अपने मंगेतर से ब्रेकअप हो गया है। पराग के जाने के बाद असीम रियाज के भाई उमर रियाज भी घर में आए थे। उन्होंने कनफर्म किया था कि हिमांशी का ब्रेकअप हो गया है।           

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।