लाइव टीवी

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ को लगा एक और झटका, अब फेसबुक पेज भी हुआ सस्‍पेंड

Updated Aug 22, 2020 | 18:14 IST

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ को एक और झटका लगा है। अब हिंदुस्तानी भाऊ का फेसबुक पेज भी सस्‍पेंड हो गया है।

Loading ...
हिंदुस्तान भाऊ
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ का फेसबुक सस्पेंड
  • फेसबुक ने नफरत फैलाना की वजह से यह कदम उठाया है
  • हिंदुस्‍तानी भाऊ पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों परेशानी में घिरे हुए हैं। हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया था और अब उनका ऑफिश‍ियल फेसबुक पेज भी सस्पेंड कर दिया गया है। फेसबुक ने उनके पेज को लोगों की भावनाओं को भड़काने वालीं चीजें प्रसारित करने के लिए सस्पेंड किया है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ की नफरत भरी बातों को रिपोर्ट किया, जिसके बाद फेसबुक ने ऐसा सख्त कदम उठाया। उनके ज्यादातर वीडियोज में गाली-गलौज का इस्तेमाल होता था।  

इससे पहले हिंदुस्तानी भाऊ के वीडियो पर कॉमेडियन से लेकर कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई थी। वहीं, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा था, 'हिंसा का खुले तौर पर आह्वान करना अपराध है। यह मॉब लिंचिंग और नफरत फैलाने का काम है। यह चिंताजनक है। यह हिंसा भड़का सकती है। सिस्टम साइड मेन जैसी टिप्पणी हमारे संविधान का अपमान है।' कुणाल का साथ देने के लिए उनकी इस मुहिम में कुब्रा सैत, कविता कौश‍िक और फराह अली खान जैसे सेलिब्रिटीज भी आगे आए। इन सभी ने हिंदुस्तानी भाऊ पर कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ अक्सर अपने वीडियोज को लेकर विवादों में रहते हैं। वह सबसे पहले यूट्यूब पर गाली-गलौज के वीडियो बनाने के चलते चर्चा में आए थे। धीरे-धीरे उनकी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई। एक खास दर्शक वर्ग उनके वीडियोज को खूब पसंद करता है। उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज में सेना के ऑफिसर की वर्दी का अपमान किया गया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।