लाइव टीवी

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की हरकतों से परेशान हैं गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, बाहर आकर करेंगी ये बात

Updated Oct 10, 2019 | 13:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Paras Chabra And Akansha Puri: बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा शहनाज और माहिरा के साथ केमेस्ट्री के कारण काफी ज्यादा फुटेज बटोर रहे हैं। अब पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने इस पर रिएक्ट किया है।

Loading ...
Paras Chabra And Akansha Singh
मुख्य बातें
  • घर के बाहर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके इस रवैये से परेशान हैं।
  • आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे नहीं पता कि वह मेरे बारे में जान-बूझकर बात नहीं कर रहा है।
  • आकांक्षा ने कहा पारस ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले उन्हें घर की जिम्मेदारी दी थी।

मुंबई. बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के लव ट्राएंगल को काफी अधिक फुटेज मिल रही है। अब घर के बाहर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके इस रवैये से परेशान हैं। आकांक्षा को पारस का लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे नहीं पता कि वह मेरे बारे में जान-बूझकर बात नहीं कर रहा है। उसे अपना गेम खेलने दिया जाए, आप एंजॉय करो। हालांकि, आकांक्षा पारस के इस बर्ताव से खुश नहीं हैं। उन्हें आश्चर्य हैं कि पारस ऐसी बातें कर रहा है। 

पारस ने घर के अंदर कहा था कि वह शहनाज को लाइक करने लगा है। वहीं, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के लिए कहा था कि वह घर में आने से पहले उससे ब्रेकअप करना चाहता था। हम दोनों की सोच नहीं मिलती है। 

बाहर आकर करेंगी कनफ्यूजन दूर
आकांक्षा पुरी ने एक दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि पारस ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले उन्हें घर की जिम्मेदारी दी थी। आकांक्षा ने कहा था कि एक बार वह बाहर आ जाए तो उनसे बात कर सभी कनफ्यूजन को दूर करेंगे। वह फिलहाल स्ट्रॉन्ग होकर पारस को सपोर्ट कर रही हैं। 

आकांक्षा ने कहा कि ये सब सुनकर उन्हें बुरा जरूर लगता है हालांकि, वह इस पर फिलहाल रिएक्ट नहीं करेंगी। आकांक्षा ने कहा ये थोड़ा डिस्टर्ब करने वाला है, जब आप पारस जैसे किसी शख्स के साथ पिछले तीन साल से हैं तो आप इन चीजों के लिए तैयार रहते हैं। 

शो में जाने से पहले कही थी ये बात
आकांक्षा ने पारस के शो में जानने से पहले कहा था, "मैं चाहती हूं कि पारस लड़कियों से घिरा रहे। अगर लड़कियां उसके आगे पीछे नहीं होंगी तो लानत है ऐसी पर्सनेलिटी पर। अगर हर कोई पारस को प्यार करेगा तो वह ज्यादा हाइलाइट होगा। इसके बाद वह विनर बनकर निकलेगा।" 

पारस ने सबसे पहले सारा खान को डेट किया था। सारा खान के साथ ब्रेकअप के बाद टीवी शो नागिन फेम पवित्र पूनिया को डेट किया था। पवित्र से ब्रेकअप के बाद पारस आकांक्षा को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, आकांक्षा ने पारस नाम का टैटू भी अपने हाथ में गुदवाया था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।