लाइव टीवी

Bigg Boss 14, 14 Dec 2020: अर्शी खान को दिया स्विमिंग पूल में धक्का, घर से निष्कासित हुए विकास गुप्ता

Updated Dec 15, 2020 | 00:56 IST

Bigg Boss 14 Highlights: बिग बॉस सीजन 14 में आज मास्टरमाइंड विकास गुप्ता को घर से बाहर निकाल दिया है। घर में विकास और अर्शी खान के झगड़े ने सभी हदें पार कर दी थी।

Loading ...
Bigg Boss 14
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज विकास गुप्ता को शो से निष्कासित कर दिया गया।
  • विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
  • विकास ने इसके बाद अर्शी को स्विमिंग पूल में फेंक दिया।

मुंबई. बिग बॉस 14 में आज मास्टरमाइंड विकास गुप्ता घर से बेघर हो गए हैं। विकास गुप्ता ने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया है। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए विकास को शो से बाहर कर दिया।

शो की शुरुआत में घर में विकास और अर्शी खान के झगड़े ने सभी हदें पार कर दी है। किचन में अर्शी खान एक बार फिर विकास गुप्ता को छेड़ते हुई नजर आई। वहीं, विकास गुप्ता एक बार फिर अंग्रेजी में बोलते रहे।

बिग बॉस ने उनसे हिंदी में बात करने के लिए कहा। हालांकि, बिग बॉस के आदेश को नजरअंदाज करते हुए विकास लगातार अंग्रेजी में ही बोलती हुई नजर आई। 

Bigg Boss 14 14 Dec 2020 Highlights

  1.  निक्की तंबोली घर के लोगों से कहती हैं कि विकास गुप्ता को अर्शी खान से लड़ने में मजा आता है। इसी कारण उन्होंने अर्शी के साथ किचन की ड्यूटी ली है। दूसरी तरफ राहुल महाजन विकास से कहते हैं कि अर्शी से दूर रहें। 
  2.  अर्शी खान एक बार फिर विकास गुप्ता को परेशान करती हैं और उन पर तंज कसती हैं। अर्शी कहती हैं विकास अगर माफी मांग लें तो वह उन्हें परेशान नहीं करेंगी। विकास  साफ इंकार कर देते हैं। 
  3. अर्शी खान विकास गुप्ता पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहती हैं कि जो इंसान अपने मां-बाप का नहीं हुआ वो इंसान हमारा कहां से होगा? जो अपनी मां की इज्जत नहीं करता उसे दुनिया में रुसवा होना ही पड़ता है। 
  4. विकास गुप्ता इसके बाद कहते हैं कि उन्होंने अर्शी खान के अब्बू के कहने पर उनसे बात की है। वह उनका जीना हराम कर देंगे। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगती है। इसके बाद अर्शी अपना माइक उतार देती हैं।
  5.  बिग बॉस अर्शी से माइक पहनने के लिए कहते हैं, लेकिन वह नहीं मानती। मनु पंजाबी अर्शी खान से कहते हैं कि वह लगातार विकास गुप्ता को परेशान कर रही थीं। इसके बाद अर्शी और विकास गुप्ता के बीच बहस होती और विकास उन्हें स्वीमिंग पूल में धक्का देते हैं। 
  6.  राखी सावंत और राहुल महाजन के कहने पर विकास गुप्ता अर्शी खान से माफी मांगते हैं। हालांकि, अर्शी माफ करने से मना कर देती है। विकास फूट-फूटकर रोने लगते हैं।
  7.  विकास रोते हुए कहते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी का काम नहीं छीना है। विकास अली से कहते हैं कि जब वह अकेले थे तब कोई नहीं उनके पास आया। 
  8.  बिग बॉस इसके बाद अपना फैसला सुनाते हैं कि अर्शी ने जिस तरह से विकास को छूने और पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश की उसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 
  9. बिग बॉस फिर विकास से कहते हैं कि उन्होंने अर्शी को धक्का देकर घर का सबसे अहम नियम तोड़ा है। घर में किसी को भी फिजिकल होने का हक नहीं है। 
  10. बिग बॉस इसके बाद विकास को घर से निष्कासित कर देते हैं। विकास जाते वक्त कोई भी सफाई देने से इंकार कर देते हैं। 

विकास के जाने के बाद घरवाले अर्शी को लेकर चर्चा करने लगते हैं। मनु पंजाबी कश्मीरा शाह से कहते हैं कि वह अर्शी से दूर रहें। वहीं, राहुल महाजन कहते हैं कि वह अर्शी से दूर रहना चाहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।