लाइव टीवी

Bigg Boss 14: राखी सावंत के सपोर्ट में आए पति, कहा- 'कोने में ले जाकर लड़कों से बात करती है निक्की तंबोली'

Updated Dec 20, 2020 | 11:43 IST

Bigg Boss 14 Nikki Tamboli Rakhi Sawant: बिग बॉस 14 में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच काफी झगड़ा हुआ। अब राखी के सपोर्ट में उनके पति आ गए हैं। जानिए क्या कहा राखी के पति ने...

Loading ...
Nikki Tamboli, Rakhi Sawant
मुख्य बातें
  • राखी सावंत के पति रितेश ने पहली बार खुलकर बात की है।
  • राखी के पति के मुताबिक वह निक्की तंबोली के घरवालों से मिलना चाहते हैं।
  • राखी सावंत के पति ने कहा कि, 'निक्की को लड़कों से बात करने की आदत है।'

मुंबई. बिग बॉस 14 में राखी सावंत और निक्की तंबोली का झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा है। राखी सावंत ने निक्की तंबोली के चरित्र पर उंगली उठाई है। अब राखी सावंत के पति ने पहली बार उनका सपोर्ट किया है। 

Spotboye से बातचीत में राखी सावंत के पति रितेश ने कहा कि, 'वह निक्की तंबोली की मम्मी से मिलना चाहते हैं, जिन्होंने कहा था कि राखी की जुबान बेहद गंदी और अश्लील है।' 

रितेश के मुताबिक वह खुद ये शो देख रहे हैं और उन्हें नहीं लगता है कि वाइफ इतना नीचे गिर रही हैं। वह आगे कहते हैं, 'पूरा दुनिया जानती हैं कि निक्की को लड़कों से बात करने की आदत है और खेल के लिए ग्रुप बनाती हैं।'

निक्की तंबोली ने किया था अटैक
रितेश के मुताबिक, 'राखी सावंत घर में मौजूद कभी भी दूसरी लड़कियों के बारे में ऐसी बात नहीं करती हैं। इसके अलावा निक्की ने राखी सावंत को डक पार्क टास्क के दौरान अटैक भी किया। राखी सावंत ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया और उन्होंने गालियों के लिए निक्की तंबोली से माफी मांगी।' 

बकौल रितेश, 'राखी के काम पर सवाल उठाने पर रितेश ने कहा कि वह केवल तीन फिल्म पुरानी है। वह भी साउथ की फिल्मों में। मेरी वाइफ की विकिपिडिया पेज देख लें उन्होंने क्या हासिल किया।

मनु पंजाबी पर साधा निशाना 
रिेतेश ने मनु पंजाबी पर भी निशाना साधा है। मनु पंजाबी ने कहा कि, 'तेरी औकात क्या है?' इस पर रितेश ने कहा कि मनु की टर्नओवर 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं, वह छह अरब के मालिक हैं। राखी ने उनसे शादी की है।'

आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति के बारे में बताया कि, ' जब से मेरी शादी हुई है वो तब से उन्हें देखना चाहते हैं। मैंने उसे धमकी दी है कि अब उसे सबके सामने आना ही होगा।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।