लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Day 14:जीशान खान-अक्षरा सिंह की लड़ाई में पार हुई सारी हदें, कहा- 'खुद को मार लूंगी चाकू'

Updated Aug 21, 2021 | 22:50 IST

Bigg Boss 15 Ott Day 14 Highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी के 14वें दिन अभी तक की सबसे बड़ी लड़ाई हुई। जीशान और अक्षरा सिंह के बीच भयंकर लड़ाई हुई। जानिए आज के बिग बॉस की बड़ी बातें...

Loading ...
Akshara Singh, Zeeshan Khan
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में अक्षरा सिंह का पारा चढ़ गया है।
  • अक्षरा सिंह और जीशान खान के बीच झगड़ा हो गया।
  • अक्षरा सिंह खुद को चोट पहुंचाती हैं।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी में आज घर के कैप्टन जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच भयंकर लड़ाई हुई। वहीं, बिग बॉस ने घरवालों को आज एक नया टास्क दिया है। इस टास्क का नाम बिटकॉयन है।  

बिग बॉस 15 ओटीटी में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है वैसे ही घर का टेंप्रेचर भी बढ़ रहा है। 14वें दिन की शुरुआत में जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच घर के सामान को लेकर झगड़ा हो गया है। अक्षरा एक बार फिर गुस्से में जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। वहीं, दूसरी तरफ नेहा भसीन, जीशान खान, मिलिंद गाबा, करण नाथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आए।  

Bigg Boss 15 Ott Day 14 Highlights

  1.  बिग बॉस के आज के एपिसोड में घरवालों को बिटकॉयन नाम का टास्क देते हैं। टास्क के तहत घरवालों को बताना है कि मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सेहजपाल, नेहा भसीन और शमिता शेट्टी में से कौन सेफ गेम, कौन साधारण, कौन सा सदस्य सभी नियमों का पालन करता है। कौन सा सदस्य पारदर्शी और कौन सा सदस्य भरोसेमंद है। 
  2.  टास्क के तहत सभी को एक बिटकॉयन मिलता है।  मिलिंद गाबा घर के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बनते हैं। घर के नए कप्तान (बॉसमैन) अक्षरा सिंह से सामान रखने के लिए कहते हैं। अक्षरा इसके बाद गुस्से से आग बबूला हो जाती है। जीशान जब खुद सामान रखते हैं तो अक्षरा का पारा ज्यादा बढ़ जाता है। 
  3.  अक्षरा गुस्से में सामान उठाकर फेंकने लगती हैं। जीशान इसके बाद अक्षरा को कहते हैं कि उनकी खाना बनाने की ड्यूटी है। इसके बाद लड़ाई ज्यादा बढ़ जाती है। आखिर में घरवालों को दोनों को अलग करना पड़ता है।
  4. अक्षरा घरवालों से कहती हैं कि वह अपनी मर्जी से काम करेंगी। कोई उनसे जबरदस्ती काम नहीं करवा सकता है। अक्षरा कनफेशन रूम में जाने की जिद करती है। इसके बाद वह खुद को चोट पहुंचाने लगती हैं। अक्षरा कहती हैं कि वह खुद को चाकू मार लेंगी।
  5. घरवाले अक्षरा को समझाते हैं लेकिन, वह इलाज नहीं करवाती है। आखिर में बिग बॉस अक्षरा सिंह को मेडिकल रूम में बुलाते हैं। दूसरी तरफ नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल के बीच झगड़ा हो जाता है।  
  6.  नेहा भसीन इसके बाद प्रतीक सहजपाल से भी लड़ जाती हैं। इसके बाद घरवालों को बीच-बचाव करते हुए दोनों को दूर करना पड़ता है। नेहा अपने ही कनेक्शन मिलिंद गाबा को धक्का देने लगती हैं। 
  7. बिग बॉस अक्षरा सिंह को डांटते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि कन्फेशन रूम में बुलाने के लिए बिग बॉस पर दबाव या धमकी नहीं दे सकते। कन्फेशन रूम में बुलाया जाए या नहीं ये केवल बिग बॉस ही तय करेंगे। 

घरवाले  कुछ लोग अक्षरा के पास और कुछ लोग जीशान के पास रहते हैं। आखिर में मुस्कान जटाना घर का माहौल हल्का करने की कोशिश करती हैं। उनके कमेंट से सब हंसने लगते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।