लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott: निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी से करण पटेल, बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आ सकते हैं ये 12 सेलेब्स

Bigg Boss 15 OTT
Updated Jul 24, 2021 | 19:46 IST

Bigg Boss 15 Ott Contestants: बिग बॉस सीजन 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। बिग बॉस 15 ओटीटी के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। जानिए संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम...

Loading ...
Bigg Boss 15 OTTBigg Boss 15 OTT
Bigg Boss 15 OTT
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी अगस्त महीने से स्ट्रीम होने जा रहा है।
  • बिग बॉस 15 ओटीटी के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं।
  • निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी से लेकर मोहसीन खान संभावित कंटेस्टेंट हैं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 15 टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर अगस्त से  स्ट्रीम हो रहा है। बिग बॉस 15 ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं। अब  बिग बॉस 15 ओटीटी के संभावित कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। 

बिग बॉस से जुड़ी सभी अपडेट शेयर करने वाले पेज द खबरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें पहलाा नाम है टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा का। निया शर्मा इससे पहले खतरों के खिलाड़ी की भी विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में रमन का किरदार निभाने वाले करण पटेल को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। 

NiaSharmacelebratedValentine&amp#39sDayinaverydifferentway,seeherpost-TimesofIndia

अर्जुन बिजलानी और मोहसिन खान
टीवी सीरियल नागिन के एक्टर अर्जुन बिजलानी को भी बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया था। इसका खुलासा खुद अर्जुन बिजलानी  ने  किया है। अर्जुन  ने खतरों के खिलाड़ी 11 में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहसीन खान को भी बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। 

करण वाही और वरुण सूद
करण वाही को बिग बॉस 15 ओटीटी के होस्ट के लिए अप्रोच किया गया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद भी शो में नजर आ सकते हैं। 

बिग बॉस 15 के लिए खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट सना मकबूल, रिद्धिमा पंडित, इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस सुरभि चंदना, नेहा मरदा, दिव्या अग्रवाल और अवनीश रेखी जैसे सेलेब्स का भी नाम सामने आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।