लाइव टीवी

Tik tok Video: नहीं देखा होगा बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा का ये अंदाज, टिक टॉक पर बनाया फनी वीडियो

Updated Dec 14, 2019 | 16:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik tok Video: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपने वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं।

Loading ...
Benafsha Soonawalla का टिक टॉक वीडियो
मुख्य बातें
  • बेनाफ्शा सूनावाला का एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • इस वीडियो में बेनाफ्शा सूनावाला 'हंसा' की भूमिका में नजर आ रही हैं।
  • बेनाफ्शा सूनावाला बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनकी बिकिनी तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उनकी ये तस्वीरें वेकेशन की थी। हाल ही में बेनाफ्शा सूनावाला अपने टिक टॉक वीडियो को लेकर सोशल मीडिय पर छाई हुई हैं। इस वीडियो में उन्होंने टीवी सीरियल खिचड़ी का फेमस किरदार हंसा की भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने हंसा के डायलॉग को मजेदार तरीके से दिखाया। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बेनाफ्शा सूनावाला टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं। इस दौरान वो कभी डांस करते हुए तो कभी एक्टिंग करती दिखाई देती हैं। वहीं इस वीडियो को 19.9k लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट भी किया है। रियल लाइफ में बेनाफ्शा काफी स्टाइलिश हैं और अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

टिक टॉक इन दिनों लोगों का पसंदीदा एप बन गया है। लोग आए दिन टिक टॉक वीडियो बनाते रहते हैं। सितारों के अलावा टिक टॉक ने कई आम लोगों को भी स्टार बना दिया है। टिक टॉक के कई फनी वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस एप के प्रति दीवानगी लोगों में खूब देखने को मिलती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।