लाइव टीवी

Mahabharat: अब इस दुनिया में नहीं हैं 'नकुल' समीर चित्रे, रियल लाइफ में 'सहदेव' संजीव से था ये रिश्ता

Updated May 24, 2020 | 13:04 IST

Mahabharat Nakul And Sahdev: महाभारत के हर किरदार को आज भी याद किया जाता है। हालांकि, पांडव नकुल यानी समीर चित्रे अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर और संजीव असली जिंदगी में भी सगे भाई थे।

Loading ...
Sanjeev Chitre, Sameer Chitre
मुख्य बातें
  • महाभारत में नकुल और सहदेव का किरदार संजीव और समीर चित्रे ने निभाया था।
  • संजीव और समीर रियल लाइफ में भी भाई है।
  • समीर अब इस दुनिया में नहीं हैं।

मुंबई. बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत के हर एक्टर को आज भी याद किया जाता है। लॉकडाउन में पहले दूरदर्शन और अब कलर्स में प्रसारित हो रही महाभारत के पांच पांडव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। युधिष्ठर, भीम और अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर तो अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, नकुल का किरदार निभाने वाले एक्टर समीर अब इस दुनिया में नहीं हैं।

महाभारत में नकुल का किरदार समीर चित्रे ने निभाया था। वहीं, सहदेव का किरदार संजीव चित्रे ने निभाया था। ये दोनों असली जिंदगी में सगे भाई थे। महाभारत के बाद दोनों ही भाइयों ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 

महाभारत में युद्धिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि समीर चित्रे का निधन हो गया है। वहीं, इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक समीर अमेरिका के न्यूयॉर्क में बस गए थे।

ऐसे मिला था रोल 
महाभारत के मेकिंग वीडियो में संजीव चित्रे ने बताया था कि- 'समीर से मेकर ने कहा था कि संजीव कहा हैं, क्या वो अभी भी इंडस्ट्री में है? समीर ने कहा- हां। मेकर्स ने कहा- 'ठीक है तुम नकुल हो और वह सहदेव है।' 

समीर चित्रे ने  साल 1991 में आई आमिर खान की फिल्म दिल है की मानता नहीं में पूजा भट्ट के मंगेतर एक्टर दीपक कुमार का किरदार निभाया था। समीर चित्रे ने इसके अलावा 1992 में शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में भी काम किया है।

अक्षय कुमार के साथ किया है काम 
सहदेव का किरदार निभाने वाले संजीव चित्रे ने महाभारत के बाद कई फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। उन्होंने साल 1992 में अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी में काम किया था। इसके बाद संजीव मोहरा फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आए थे। 

संजीव ने इसके अलावा बेखुदी और दुलारा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। संजीव आखिरी बार फिल्म महाभारत और बरबरीक में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दोबारा सहदेव का किरदार निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।