लाइव टीवी

गाजर का हलवा नहीं केक बनाती नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- मन कर रहा है अपने हाथ चूम लूं...

yeh hai mohabbatein star Divyanka tripathi baked carrot cake in house for vivek dahiya
Updated Apr 26, 2020 | 21:34 IST

Divyanka Tripathi Baked Carrot Cake: दिव्यांका त्रिपाठी घर पर रहते हुए शेफ बनने की पूरी तैयारी कर रही हैं। तभी तो दिव्यांका हाल ही में कुकिंग में हाथ आजमाती नजर आ रही हैं....

Loading ...
yeh hai mohabbatein star Divyanka tripathi baked carrot cake in house for vivek dahiyayeh hai mohabbatein star Divyanka tripathi baked carrot cake in house for vivek dahiya
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी।
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने घर पर रहते हुए शेफ बनने की पूरी तैयारी कर ली है।
  • दिव्यांका फिलहाल कुकिंग में अपना हाथ आजमाती नजर आ रही हैं।
  • सोशल मीडिया पर खुद दिव्यांका ने अपने द्वारा बनाई नई डिश की जानकारी दी है।

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये टीवी कपल खासकर कई फनी वीडियोज तो कभी कपल गोल वाले पोस्ट शेयर करता नजर आता है। वैसे लॉकडाउन में दिव्यांका और विवेक को एक-दूसरे के साथ काफी सारा वक्त बिताने को मिल रहा है। इससे ये दोनों ही काफी खुश हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने घर पर रहते हुए शेफ बनने की पूरी तैयारी कर ली है। तभी तो दिव्यांका फिलहाल कुकिंग में अपना हाथ आजमाती नजर आ रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपने हाथों से बनाया केक फैन्स को दिखाती नजर आ रही हैं। फोटो में आप भी देख सकते हैं कि ये काफी लजीज दिख रहा है। खास बात ये है कि टीवी शो ये है मोहब्बतें स्टार दिव्यांका त्रिपाठी का ये पसंदीदा कैरेट केक है। 


दिव्यांका त्रिपाठी ने केक का फोटो शेयर कर लिखा, 'कई दिनों के बाद मेरे और मेरे पति के पास कुछ पोस्ट करने के लिए कंटेंट है। सक्सेसफुली बना ये मेरा फेवरेट गाजर का केक और वो भी पहले ही अटेंप्ट में...। अपने हाथों को चूम लूं ऐसा बना है।' जाहिर है लॉकडाउन में दिव्यांका त्रिपाठी लगातार कुछ नया करने की कोशिश करती दिख रही हैं। 


कुछ दिन पहले ही दिव्यांका अपने पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट भी बनी थीं। उन्होंने घर में ही पति विवेह दहिया का हेयरकट किया था और उन्हें न्यू लुक दिया था। इस वीडियो को फैन्स ने खूब प्यार दिया था। साथ ही दोनों की कपल केमेस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई थी। आपको बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों इस शो में को-स्टार थे। बाद में कुछ साल डेटिंग के बाद दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी कर ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।