लाइव टीवी

Drashti Dhami Birthday: दृष्टि धामी को म्यूजिक वीडियोज से मिली थी पहचान, फिर 'गीत' और 'मधुबाला' बनकर जीता दिल

Updated Jan 10, 2021 | 12:45 IST

Happyy Birthday Drashti Dhami: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी को म्यूजिक वीडियोज से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'गीत' और 'मधुबाला' बनकर सबका दिल जीता।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दृष्टि धामी
मुख्य बातें
  • आज जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी का बर्थडे है
  • वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं
  • उन्होंने कई सीरियल में अदाकारी का जलवा दिखाया

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दृष्टि का जन्म 10 जनवरी 1985 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में धूम मचाने से पहले विज्ञापनों और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, दृष्टि का एक्टिंग के प्रति शौक उन्हें ज्यादा दिनों तक एक्ट्रेस बनने से नहीं रोक नहीं पाया। उन्होंने प्रिंट और टीवी विज्ञापनों के बाद म्यूजिक वीडियोज में खूब धमाल मचाया, जिनके जरिए उन्हें एक पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से टीवी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने डॉक्टर मुस्कान का रोल निभाया। दृष्टि की लोकप्रियता में उस वक्त चार चांद लगे जब उन्होंने 'गीत हुई सबसे परायी' और 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' जैसे शो में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने गीत और मधुबाला के अपने किरदार से दर्शकों का बखूबी दिल जीता। आइए दृष्टि के बर्थडे के मौके पर आपकों बताते हैं कि एक्ट्रेस किन मशहूर म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं।

सय्यां दिल में आना रे

दृष्टि धामी सबसे पहले 'सय्यां दिल में आना रे' सॉन्ग में नजर आई थीं, जो साल 2003 में रिलीज हुई था। यह शमशाद बेगम के गाने का रिमिक्स था, जिसे उन्होंने 'बहार' फिल्म (1951) के लिए गाया था। गाने में  दृष्टि के अलावा तनुश्री दत्ता भी थीं। म्यूजिशियन हैरी आनंद द्वारा रीमिक्स किया गया यह गाना उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था।

तेरी मेरी नजर की डोरी

दृष्टि 'तेरी मेरी नजर की डोरी' सॉन्ग में भी काम कर चुकी हैं। यह सॉन्ग साल 2005 में आया था। अपनी खास बीट की वजह से गाने को काफी पसंद  किया गया था। 'तेरी मेरी नजर की डोरी' एल्बम पिंक पुसीकैट का हिस्सा था। गाने को सोनाली वाजपेयी ने गाया था। 

हमको आजकल है तेरा इंतजार

फिल्म सैलाब (1990) का मशहूर गाने 'हमको आजकल है तेरा इंतजार' रिमिक्स किया गया था, जिसमें दृष्टि ने काम किया था। गाने को बप्पी लहरी ने रिमिक्स किया था। वहीं, उन्होंने अन्य सिंगर्स के साथ गाने में अपनी आवाज भी दी। बता दें कि यह ओरिजनल सॉन्ग माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। 

नाचले सोनिए तू

दृष्टि 'नाचले सोनिए तू' पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में दिखाई दी थी, जिसे म्यूजिशियन शैल ओस्वाल ने गाया था। यह गीत 2008 में रिलीज हुआ था और वह शैल के साथ डांस करती हुई नजर आई थीं। शैल म्यूजिक वीडियो में दृष्टि को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।