लाइव टीवी

क्या इंस्टाग्राम पर दो प्रोफाइल चलाती हैं Ekta Kapoor? इस प्राइवेट अकाउंट को कई सेलेब्स करते हैं फॉलो

Updated Jul 24, 2020 | 07:41 IST

Ekta Kapoor Instagram Account News: एकता कपूर के इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट अकाउंट को लेकर रिपोर्ट्स में अटकलें लग रही हैं, जिसे कई सेलेब्स ने फॉलो कर रखा है।

Loading ...
एकता कपूर
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट होने की चर्चा
  • बहुत से सेलेब्स फॉलो करते हैं इंस्टा प्राइवेट अकाउंट ek_ek_ekoo
  • सुशांत सिंह की मौत के करण जौहर ने भी प्राइवेट कर लिया था अपना अकाउंट

मुंबई: सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से कई हस्तियों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच कई मशहूर सेलेब्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सेटिंग बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर और आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने कमेंट बॉक्स को प्रतिबंधित कर रखा है। कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार आलोचना का शिकार हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक नया निजी अकाउंट बनाया है, जिसमें सिर्फ उनके सबसे करीबी दोस्त जुड़े हुए हैं।

अब एक नए इंस्टाग्राम प्रोफाइल को लेकर चर्चा तेज हो गई है जो एकता कपूर के नाम पर है। Ek_ek_ekoo नाम का यह प्राइवेट इंस्टा अकाउंट कई वजहों से एकता कपूर की ही दूसरा अकाउंट लग सकता है। इससे 612 लोगों को फॉलो किया गया है जबकि महज 267 फॉलोवर्स हैं। डिस्प्ले फोटो में एकता को उनके पिता जीतेन्द्र और भाई तुषार कपूर के साथ देखा जा सकता है। हालांकि अकाउंट से 2667 पोस्ट किए जा चुके हैं तो जाहिर तौर पर यह नया अकाउंट नहीं लगता और इस अकाउंट को प्राइवेट किया गया है यानी हर कोई इसमें किए गए पोस्ट नहीं देख सकता।

यह अकाउंट फेक नहीं है और इसे एकता कपूर ही चलाती हैं इन अटकलों की एक वजह ये है कि प्रोफाइल को प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, हिना खान, एरिका फर्नांडीज, करण जौहर, ​​सुनीता कपूर, तुषार कपूर जैसे उनके कुछ करीबी दोस्तों ने फॉलो कर रखा है।

इसके अलावा करिश्मा तन्ना ने एक पोस्ट में एकता कपूर को बधाई देने के लिए धन्यवाद लिखते हुए एकता के आधिकारिक और सार्वजनिक अकाउंट 'ektarkapoor Verified' की जगह 'ek_ek_ekoo' पर टैग किया है हालांकि फिलहाल पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।