लाइव टीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वकालत छोड़ अभिनय की दुनिया में आईं आयशा सिंह, सई जोशी के रोल से हुईं फेमस

Updated Apr 14, 2021 | 12:19 IST

Ayesha Singh aka Sai Joshi of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' में आयशा सिंह सई जोशी का लीड रोल निभा रही हैं। आयशा सिंह वकालत छोड़ अभिनय की दुनिया में आईं हैं।

Loading ...
Ayesha Singh
मुख्य बातें
  • 'गुम है किसी के प्‍यार में' में आयशा सिंह सई जोशी का लीड रोल निभा रही हैं।
  • अदाकारा आयशा सिंह वकालत छोड़कर अभिनय की दुनिया में आईं हैं।

Ayesha Singh aka Sai Joshi of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' में आयशा सिंह सई जोशी का लीड रोल निभा रही हैं। आयशा सिंह वकालत छोड़ अभिनय की दुनिया में आईं हैं। उनके एक्ट्रेस बनने की कहानी बेहद दिलचस्‍प है। 24 साल की आयशा सिंह ने इस सीरियल की बदौलत अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है और उनका किरदार खूब पसंद किया जा रहा है।

गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल में अभिनेता नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्‍वर्या शर्मा लीड रोल में है। नील भट्ट जहां आईपीएस विराट चव्‍हाण का रोल निभा रहे हैं, वहीं आयशा उनकी पत्‍नी सई जोशी और ऐश्‍वर्या पत्रलेखा का रोल निभा रही हैं। वैसे तो हर किरदार को दर्शक खास तवज्‍जो देते हैं लेकिन कारनामों और कदमों से आयशा ने फैंस को अपनी तरफ कर लिया है।

आयशा सिंह (सई) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही पेशे से लॉयर भी हैं। उन्होंने खुद बताया था कि वह लायर्स के परिवार से आती हैं और उन्‍हें अपनी इंटर्नशिप के दौरान कुछ मामलों पर काम करने का मौका मिला। तब उन्‍हें लगा कि असली अदालत का कोर्ट रूम उतना मनोरंजक नहीं हैं जितना फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया जाता है।

ऐसे शुरू हुआ एक्टिंग का सफर
आयशा सिंह ने बताया था, ‘‘मैं लॉ में आगे बढ़ने के लिए जब मुंबई पहुंची तो वहां मैंने एक्टिंग वर्कशॉप करना शुरू कर दिया। मेरे परिवार को जब इसके बारे में पता चला तो उनकी सहमति लेने के लिए मुझे अपने अंदर के वकील का इस्‍तेमाल करना पड़ा। तब जाकर वह एक्टिंग की तरफ आ सकीं। आयशा सिंह ने साल 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से डेब्‍यू किया था। इसके बाद वह जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्‍त सीरियल में नजर आईं।

ऐसे की सई के रोल की तैयारी
गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल एक मराठी फैमिली की कहानी है। सीरियल में नागपुर का चव्‍हाण परिवार दिखाया है जिसमें सई बहू के किरदार में है। आयशा सिंह कहती हैं, "मैंने शो में सई की भूमिका को समझने के लिए बहुत सी मराठी फिल्में देखीं।"

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।