लाइव टीवी

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने एकसाथ साइन की नई डील, गुम है किसी के प्यार में के बाद इस प्रोजेक्ट में आएंगे साथ नजर!

Updated Dec 18, 2021 | 07:29 IST

GHKKPM Star Virat And Pakhi sign their first endorsement Together? नील और ऐश्वर्या के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है कि ये जोड़ी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है। खबर है कि दोनों ने साथ में एक नई डील साइन की है!

Loading ...
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट।
मुख्य बातें
  • नील और ऐश्वर्या 30 नवंबर को उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गए।
  • अच्छी खबर है कि ये जोड़ी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है। 
  • खबर है कि दोनों ने साथ में एक नई डील साइन की है!

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टेलीविजन के पंसदीदा रियल लाइफ कपल्स में से एक हैं। फिलहाल दोनों गुम है किसी के प्यार में में विराट और पाखी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों हाल ही में 30 नवंबर को उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी खूब चर्चा में रहीं। शादी के बंधन में बंधने से पहले यह कपल एक साल से अधिक समय तक रिलेशनशिप में रहा। खैर, हमारे पास सभी #Neilkiaish फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है कि ये जोड़ी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है। 

जी हां, आपने सही पढ़ा है। खबर है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ में एक नई ऐड डील साइन की है। जैसा कि हम जानते हैं विज्ञापनों में वास्तविक जीवन के कपल्स को कास्ट करने का चलन काफी पुराना है। हमने शाहरुख खान और गौरी खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर खान और सैफ अली खान सहित कई बी-टाउन कपल्स को साथ में विज्ञापनों का हिस्सा बनते देखा है। इनमें सेलेब्स के फैंस इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। 

किसी विज्ञापन में रियल लाइफ कपल को कास्ट करने का यह ट्रैंड लगातार पॉपुलर हो रहा है। अब ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी एक साथ कमर्शियल करने वाले नए कपल बनने वाले हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि गुम है किसी के प्यार में के कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा साथ में अपना पहला एंडोर्समेंट डील साइन करेंगे। रियल लाइफ की ये जोड़ी एक होम इम्प्रूवमेंट के विज्ञापन में दिखाई देगी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करेंगे। यह विज्ञापन निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक खुशी का मौका होगा, क्योंकि वो शो में भी एक साथ नहीं कपल नहीं है। 

ऐश्वर्या और नील दोनों को उनके शो गुम है किसी के प्यार में एक-दूसरे के साथ कपल के रूप में नहीं देखा गया है। लेकिन उनके प्रशंसकों को इस विज्ञापन में उनकी मनमोहक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने का मौका मिलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।