लाइव टीवी

Indian Idol 12 Finale में शनमुखप्रिया को मिला म्यूजिक ऑफर, विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म में गाएंगी गाना

Updated Aug 15, 2021 | 15:02 IST

Indian Idol 12 Shanmukha priya music offer For Film: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने शनमुखप्रिया को एक खास ऑफर दिया है। जिसे जानकर सभी आश्चर्यचकित हो गए हैं...

Loading ...
शनमुखप्रिया और विजय देवरकोंडा।
मुख्य बातें
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज इंडियन आइडल 12 टीम के लिए डबल सेलिब्रेशन जारी है।
  • ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है आज इंडियन आइडल 12 का विनर दर्शकों के सामने आ जाएगा।
  • विनर की अनाउंसमेंट होने से पहले ही शनमुखप्रिया को एक खुशखबरी मिल गई है। 

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट होना शुरू हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज इंडियन आइडल 12 टीम के लिए डबल सेलिब्रेशन जारी है। आज इंडियन आइडल के फैन्स को 12वें सीजन का विनर मिल जाएगा। मोहम्मद दानिश, पवनदीप राज, सायली कांबले, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया और निहाल टौरो इंडियन आइडल 12 के टॉप छह फाइनलिस्ट हैं। जो कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं। हालांकि इंडियन आइडल-12 विनर की अनाउंसमेंट होने से पहले ही शनमुखप्रिया को एक खुशखबरी मिल गई है। 

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने शनमुखप्रिया को एक खास ऑफर दिया है। जिसे जानकर सभी आश्चर्यचकित हो गए हैं। शनमुखप्रिया के सबसे फेवरेट अभिनेता विजय देवरकोंडा ने उनसे इंडियन आइडल-12 फिनाले में वीडियो कॉल के जरिए बात की। इसी दौरान विजय देवरकोंडा ने वादा किया कि अब शनमुखप्रिया उनकी अगली फिल्म में गाना गाएंगी।

विजय देवरकोंडा इस इंडियन आइडल में शनमुखप्रिया को सपोर्ट करते हुए नजर आए। विजय ने वीडियो कॉल के जरिए शनमुखप्रिया को फिनाले के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी। विजय ने वीडियो में कहा, 'आज इंडियन आइडल का फिनाले है। मैं आपको ढेरों बधाई, प्यार भेज रहा हूं और फिनाले पर परफॉर्म करते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं हमेशा ये शो देखता हूं और मैं आपके गायकी के अंदाज को बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। आज फिनाले में जीत और हार भूलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस दो। आज का दिन बहुत ही यादगार है, इसे अपना बना लो.. लेकिन शनमुखप्रिया तुम अब हैदराबाद आ रही हो, यहां तुम्हें मुझसे मिलना है और हां, तुम मेरी फिल्म में गाना गाने वाली हो।'

आपको बता दें शनमुखप्रिया, अर्जुन रेड्डी स्टार विजय की बहुत बड़ी फैन हैं। ना सिर्फ वो बल्कि शनमुखप्रिया के मम्मी-पापा भी ये बात सुनकर बेहद उत्साहित हो गए कि उनकी बेटी की इतना बड़ा मौका मिला है। शनमुखप्रिया भी इस दौरान स्पीचलेस हो गईं। वो कहती हैं मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।


इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले बहुत ही शानदार चल रहा है। फिनाले में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, उदित नारायण और अलका याग्निक नजर आ रहे हैं। इंडियन आइडल-12 की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर हो रही है, देखना होगा ये ट्रॉफी अब किसे मिलती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।