लाइव टीवी

पारस छाबड़ा की दुल्हन बनेंगी जसलीन मथारू! शहनाज गिल के स्वयंवर में आए सिद्धार्थ शुक्ला

Updated Feb 18, 2020 | 17:23 IST

Mujhse Shaadi Karoge:शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के स्वयंवर में जसलीन मथारू भी पहुंच गई हैं। वहीं, फैंस की डिमांड को पूरा करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के स्वयंवर में पहुंच गए हैं।

Loading ...
Jasleen Matharu, Paras Chabra
मुख्य बातें
  • पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढ रहे हैं।
  • पारस के स्वयंवर में बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू भी पहुंची हैं।
  • पारस छाबड़ा के स्वयंवर में बिग बॉस मराठी की कंटेस्टेंट हिना पंचाल भी पहुंची थीं।

मुंबई. बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने लिए दूल्हा और दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। दोनों का स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे कलर्स पर बिग बॉस की जगह टेलिकास्ट हो रहा है। अब पारस को रिझाने के लिए बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू भी पहुच गई हैं। 

मुझसे शादी करोगी के ताजा प्रोमो में जसलीन मथारू इस शो में एंट्री लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान शो के होस्ट मनीष पॉल पूछते हैं कि जसलीन पारस को इंप्रेस करने के लिए क्या करेंगी। इसके बाद जसलीन पारस छाबड़ा के साथ डांस करती भी नजर आएंगी।

आपको बता दें कि पारस छाबड़ा के स्वयंवर में बिग बॉस मराठी की कंटेस्टेंट हिना पंचाल भी पहुंची थीं। हिना पंचाल पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ कन्नड़ फिल्म में नजर आ चुकी हैं।     

शहनाज के स्वंयवर में आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला 
शहनाज गिल के स्वयंवर में आज बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला से मिलते ही शहनाज गिल उन्हें गले लगा लेती हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि अगर शहनाज को रात 12 बजे भी मेरी जरूरत होगी तो मैं हाजिर हो जाऊंगा।

नवभारत टाइम्स से बातचीत में शहनाज गिल ने कहा था कि- 'मैं तो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती थी। मैं अभी प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी। हालांकि, वह मुझसे बहुत ज्यादा अलग है। ऐसे में मैं नहीं सोच सकती कि हमारा आगे कुछ हो सकता है।' 

 

फैंस ने की सिडनाज शो की डिमांड 
बिग बॉस 13 को खत्म हुए दो दिन से ज्यादा वक्त हो गया है। हालांकि, फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को काफी मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #WeMissYouSid ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) को भी मिस कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर फैंस सिडनाज शो की डिमांड कर रहे हैं। फैंस इसके लिए #FansDemandSidNaazShow हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभी तक इस हैशटैग से सात लाख से ज्यादा ट्वीट आ चुके हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।