लाइव टीवी

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : क्या टीवी की चहेती बहुएं निया और रुबीना बनेगी रियलिटी शोज की क्वीन, कैसा है पहले शोज का रिकॉर्ड

nia sharma and rubina dilaik
Updated Sep 02, 2022 | 18:03 IST

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : कलर्स टीवी का धमाकेदार डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 कल ऑन एयर होने वाला है। शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। लेकिन टीवी को चहेती बहुएं निया शर्मा और रुबीना दिलैक पर फैंस की निगाहें टिकी होगी। दोनों अलग- अलग रियलिटी शोज की विनर रह चुकी हैं। दोनों साथ में पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।

Loading ...
nia sharma and rubina dilaiknia sharma and rubina dilaik
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
nia sharma and rubina dilaik
मुख्य बातें
  • 3 सितंंबर को ऑन एयर होगा झलक दिखला जा 10
  • शो में टीवी की चेहती बहुएं निया और रुबीना होगी एक- दूसरे के आमने सामने
  • रुबीना और निया अलग- अलग रियलिटी शोज की विनर रह चुकी हैं

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : 3 सितंबर 2022 को कलर्स टीवी का डांस रियलिट शो 'झलक दिखला जा 10' ऑन एयर होने वाला है। शो के लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे नजर आने वाले हैं। झलक दिखला जा 10 में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, अली असगर, धीरज धूपर जैसे कलाकार अपने डांस मूव्स से फैंस को एंटरटेन करेंगे। शो पर टीवी इंडस्ट्री की दो चेहती बहुएं निया शर्मा और रुबीना दिलैक नजर आएंगी। दोनों टीवी का पॉपुलर चेहरा है। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं कैसा है दोनों के पहले शोज का रिकॉर्ड?

निया शर्मा

निया शर्मा इन दिनों झलक दिखला जा 10 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपने हॉट और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। 2010 में निया ने अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस कोई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। निया को एक हजारों में मेरी बहना है से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने जमाई राजा से घर- घर में लोकप्रियता हासिल की। टीवी शोज के अलावा निया खतरों के खिलाड़ी की विनर भी रह चुकी है। खतरों के खिलाड़ी में निया ने अपने हर स्टंट को बखूबी किया था। एक्ट्रेस ने इन दिनों टीवी शोज से ब्रेक लिया है, लेकिन वो लगातार म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। निया अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें - TRP Week 34 Report: 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार है' को मिली बंपर टीआरपी, कुंडली भाग्य की टॉप पांच में वापसी
 

रुबीना दिलैक

टीवी की फेवरेट बहू रुबीना दिलैक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में झलक दिखला जा 10 से अपना प्रोमो वीडियो शेयर किया था। वीडियो में रुबीना के डांस मूव्स कमाल के थे। एक्ट्रेस इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस 16 की विनर रह चुकी हैं। शो में उनके को- कंटेस्टेंट्स ने रुबीना के डांस की खूब तारीफ की थी। रुबीना झलक दिखला जा 10 से पहले Nachle With Saroj Khan में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। रियलिटी शोज से पहले रुबीना कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। रुबीना को छोटी बहू शो से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इसके बाद सास बिना ससुराल और शक्ति अस्तित्व के अहसास की शो में नजर आईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।