लाइव टीवी

Kaun Banega Crorepati 11: 'ऐश्वर्या' और दीपिका पादुकोण से जुड़ा पूछा गया ये सवाल, कंटेस्टेंट नहीं दे पाईं जवाब

Updated Nov 21, 2019 | 18:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kaun Banega Crorepati 11: कौन बनेगा करोड़पति 11 में हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट दीपिका पादुकोण से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी। इस कारण वह महज 3.20 लाख रुपए जीत सकीं। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब।

Loading ...
Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • केबीसी के ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट महज तीन लाख 20 हजार रुपए जीत सकी।
  • प्रियंका से दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल पूछ गया।
  • प्रियंका इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी।

मुंबई.कौन बनेगा करोड़पति 11 के ताजा एपिसोड में हॉटसीट पर राजस्थान झूंझनू की प्रेरणा बैठी हुई थी। प्रेरणा 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत पाई। इसका कारण था दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक सवाल। 

प्रेरणा से छह लाख 40 हजार का सवाल पूछा गया- मुख्य अभिनेत्री के तौर पर किसने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ऐश्वर्या से की थी? प्रियंका के ऑप्शन थे A-ऐश्वर्या राय B-दीपिका पादुकोण,  C- प्रियंका चोपड़ा D- सोनम कपूर

इस सवाल का सही जवाब था दीपिका पादुकोण। आपको बता दें कि ऐश्वर्या एक कन्नड़ फिल्म थी। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में उपेंद्र के अपोजिट थीं। हालांकि, प्रियंका ने इसका जवाब सोनम कपूर दिया और वह महज 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं। 

साड़ी की दुकान चलाती हैं प्रेरणा
प्रेरणा ने बताया कि वह राजस्थान में अपनी पति के साथ साड़ी की एक दुकान चलाती हैं। उनकी दुकान में ज्यादातर फीमेल स्टाफ हैं। प्रियंका ने कहा कि अपने दुकान में महिलाओं को काम पर रखकर वह उन्होंने इंडिपेंडेंट बनाना चाहती हैं।

प्रियंका की ये बात अमिताभ बच्चन को काफी पसंद आई। प्रियंका ने बताया कि उनकी एक फीमेल स्टाफ घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। वहीं, एक दूसरी लड़की पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करना चाहती हैं। 

CFL का मतलब नहीं बता पाई प्रियंका 
प्रियंका ने अमिताभ बच्चन ने पूछा CFL का मतलब क्या होता है। हालांकि, इसका जवाब देने में प्रियंका के पसीने छूट गए थे। आखिर में उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब लैंप था। 

प्रियंका के बाद भी कंटेस्टेंट महज 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत पाया था। कंटेस्टेंट से पूछा गया कि किस पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया की तुलना में दयालु होगा? जिसका सही जवाब था मनमोहन सिंह।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।