लाइव टीवी

KBC 12 registration Question 27 June: राजनीति से जुड़ा है केबीसी 12 का आज का सवाल, जानिए इसका सही जवाब

Updated Jun 27, 2020 | 22:02 IST

Kaun Banega Crorepati Season 12 Registration Question 27 June 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जानिए क्या है 27 जून 2020 का सवाल और उसका सही जवाब...

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12 27 June 2020
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स आखिरी मौका दे रहे हैं।
  • 25 जून से तीन जुलाई 2020 तक सही सवाल का जवाब देकर गेम शो का हिस्सा बन सकते हैं।
  • सही जवाब देने के लिए महज 24 घंटे हैं।

Kaun Banega Crorepati 27 June 2020: कौन बनेगा करोड़पति में जाने का मेकर्स आखिरी मौका दे रहे हैं। सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन 25 जून से तीन जुलाई तक चलेंगे। केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने के लिए रोजाना आपको एक सवाल का जवाब देना होगा। 27 जून का प्रश्न राजनीति से जुड़ा हुआ है।

27 जून का सवाल है कि इनमें से कौन अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे? चार ऑप्शन हैं- a.नारायण दत्त तिवारी  b. अजीत जोगी c. रमन सिंह d. भगत सिंह कोशियारी। 

Ques : Who among the following was the first chief minister of his state?
Options are :

A.  Narayan Dutt Tiwari

B.  Ajit Jogi

C. Raman Singh

D.  Bhagat Singh Koshyari

आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब अजीत जोगी यानी B है। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले सीएम थे। ये राज्य साल 2000 में बना था। रजिस्ट्रेशन राउंड में जो भी लोग चुने जाएंगे उन्हें इसके बाद ऑनलाइन ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

24 घंटे में देना होगा जवाब
आज पूछे गए सवाल के जवाब देने का मौका केवल सोनी लिव ऐप यूजर्स को ही मिलेगा। सवाल का सही जवाब देने के लिए महज 24 घंटे हैं। आप 28 जून की रात नौ बजे तक इस सवाल का जवाब दे सकते हैं। 

केबीसी सीजन 12 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सोनी लिव ऐप को खोलें। इसके बाद केबीसी के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल का जवाब दें। इसके बाद फॉर्म में आए डिटेल्स को भरें और सब्मिट करें।

 ये था 26 जून का प्रश्न 
26 जून का प्रश्न कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहने जाने वाले मास्क से संबंधित था। इनमें से किस सुरक्षात्मक उपकरण की रेटिंग N95 और N99 है। इसके चार ऑप्शन है- a.ग्लव्स,  b.फेस मास्क, c. हैंड सैनेटाइजर, d. हेलमेट्स 

इसका सही जवाब फेस मास्क था। N-95 मास्क को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।  N95 मास्क के अलावा N99 मास्क हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों को 99 फीसदी तक रोकता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।