लाइव टीवी

KBC 12 registration Question 28 June: ऋषि कपूर से जुड़ा सवाल पहुंचा सकता हैं हॉटसीट तक, जानिए सही जवाब

Updated Jun 28, 2020 | 21:41 IST

Kaun Banega Crorepati Season 12 Registration Question 28 June 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में जाने के लिए मेकर्स आखिरी मौका दे रहे हैं। जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन का चौथा सवाल और उसका सही जवाब...

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में जाने का आखिरी मौका है।
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज का सवाल
  • आज के सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास महज 24 घंटे हैं।

Kaun Banega Crorepati 28 June Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए महज छह दिन बचे हैं। आपको 25 जून से लेकर तीन जुलाई तक हर रोज एक सवाल का जवाब देना होगा। आज यानी 28 जून का सवाल दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से जुड़ा है।

28 जून का सवाल है- हिंदी फिल्मों में किसने मजनू, अकबर इलाहाबादी, रौफ लाला और चिंटूजी का किरदार निभाया था। चार ऑप्शन हैं- a.राजेश खन्ना b.विनोद खन्ना  c.धर्मेंद्र   d.ऋषि कपूर

 In Hindi films, who among these has portrayed characters such as Majnu, Akbar Illahabadi, Rauf Lala and Chintuji?
Options are :

A.  Rajesh Khanna

B.  Vinod Khanna

C. Dharmendra

D.  Rishi Kapoor

इसका सही जवाब D यानी ऋषि कपूर है। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास केवल 24 घंटे हैं। आप 29 जून की रात नौ बजे तक इस सवाल का जवाब देकर हॉटसीट की तरफ एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। 

रजिस्ट्रेशन के बाद होगा ऑनलाइन ऑडिशन
आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन राउंड में जो भी लोग चुने जाएंगे उन्हें इसके बाद ऑनलाइन ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के इस सीजन का प्रोमो अपने घर से ही शूट किया है।   

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 का रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सोनी लिव ऐप को खोलें। इसके बाद केबीसी के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल का जवाब दें। इसके बाद फॉर्म में आए डिटेल्स को भरें और सब्मिट करें। 

ये था तीसरा सवाल
केबीसी 12 के रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल था- इनमें से कौन अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे? चार ऑप्शन हैं- a.नारायण दत्त तिवारी  b. अजीत जोगी c. रमन सिंह d. भगत सिंह कोशियारी। 

इस सवाल का सही जवाब b यानी अजीत जोगी था। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ राज्य के पहले सीएम थे। ये राज्य साल 2000 में उत्तराखंड और झारखंड के साथ अस्तित्व में आया था। रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए सवाल का जवाब केवल सोनी लिव ऐप के यूजर ही दे सकते हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।