लाइव टीवी

KBC 12: कूरियर बॉय विजय पाल सिंह हो सकते हैं चौथे करोड़पति, कियारा आडवाणी से करना चाहते हैं शादी

Updated Dec 07, 2020 | 22:40 IST

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति 12 को विजय पाल सिंह के तौर पर चौथा करोड़पति मिल सकता है। विजय ने अभी तक 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।

Loading ...
Vijay Pal Singh Rathore
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 को चौथा करोड़पति मिल सकता है।
  • कूरियर बॉय विजय पाल सिंह ने 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।
  • विजय पाल सिंह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहती हैं।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 को तीन करोड़पति मिल चुकी हैं। दिल्ली का नाजिया नजीम, आईपीएस मोहिता शर्मा और अनूपा दास एक करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। अब सीजन को चौथा करोड़पति भी मिल सकता है। 

सोनी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक मध्य प्रदेश के विजय पाल सिंह हॉटसीट पर बैठे हैं। उन्होंने 14वें सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए हैं। अब अमिताभ बच्चन उनके सामने एक करोड़ रुपए का 15वां सवाल रख रहे हैं। 

प्रोमो के मुताबिक विजय पाल सिंह एक कूरियर बॉय हैं। अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे विजय से कह रहे हैं कि आप कियारा आडवाणी के पति बनना चाहते हैं? इस पर विजय कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

तेज बहादुर नहीं बन पाए करोड़पति 
विजय पाल सिंह से पहले किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले तेज बहादुर सिंह भी एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। 

तेज बहादुर सिंह से एक करोड़ रुपये के लिए  पूछा गया सवाल 1857 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे का संबध इनमें से किस रेजिमेंट से था? इस सवाल का सही जवाब है D. 34वीं बंगाल नेटिव इंफेंट्री था। 

अनिल ने जीते छह लाख 40 हजार रुपए
केबीसी की हॉटसीट पर आज अनिल कुमार बैठे थे। अनिल कुमार बिहार के रहने वाले हैं। अनिल ने अपनी शादी का मजेदार किस्सा बताया।अनिल कुमार ने छह लाख 40 हजार रुपए जीते हैं। 

12 लाख 50 हजार का सवाल था:  किस एथलीट ने ओलंपिक मैराथन में दो स्वर्ण पदक जीते थे – एक नंगे पैर और दूसरा जूते पहनकर? इस सवाल का सही जवाब था अबेबे बिकिला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।