लाइव टीवी

Kaun Banega Crorepati 12: क्या चौथे करोड़पति होंगे किसान के बेटे तेज बहादुर सिंह? बनना चाहते हैं IAS

Updated Dec 01, 2020 | 23:15 IST

KBC 12 Promo: कौन बनेगा करोड़पति में इस सीजन एक नहीं तीन करोड़पति मिल गए हैं। अब इस सीजन को जल्द ही चौथा करोड़पति मिल सकता है। किसान के बेटे तेज बहादुर सिंह ने 50 लाख रुपए सवाल का सही जवाब दिया है।

Loading ...
Tej Bahadur Singh
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 को चौथा करोड़पति मिल सकता है।
  • कंटेस्टेंट तेज बहादुर ने 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।
  • तेज बहादुर सिंह के सामने अब एक करोड़ रुपए का सवाल है।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 में तीन महिलाएं एक करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। अब इस सीजन केबीसी को चौथा करोड़पति मिल सकता है। कंटेस्टेंट तेज बहादुर ने 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। अब उनके सामने एक करोड़ रुपए का सवाल है। 

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक तेज प्रताप ने 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। अब बिग बी उनके सामने एक करोड़ रुपए का सवाल रख रहे हैं। प्रोमो के मुताबिक तेज बहादुर आईएएस बनना चाहते हैं।

तेज बहादुर के परिवार के सदस्य खेती करते हैं। वह अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर वह बड़ी राशि जीतते हैं तो वह अपने परिवार की गरीबी दूर कर आईएएस एग्जाम की शुरुआत करना चाहते हैं।

परिवारवालें गिराते हैं मनोबल 
प्रोमो के मुताबिक तेज प्रताप के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य उनका मनोबल गिराते हैं। तेज ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य खेती के अलावा और कुछ भी नहीं कर सकते हैं। ये एपिसोड बुधवार को टेलिकास्ट होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले अनुपा दास ने एक करोड़ रुपए जीते थे। अनुपा सात करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब जानती थीं। इसके बावजूद उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया था।  

मोहिता और नाजिया नजीम ने जीते एक करोड़ रुपए 
अनूपा दास से पहले आईपीएस मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपए जीत लिए थे। मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। मोहिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली है। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई की है। 

नाजिया नजीम सीजन 12 की पहली करोड़पति थीं। रांची की रहने वाली नाजिया नसीम फिलहाल दिल्ली में नौकरी करती हैं! वह फिलहाल गुड़गांव स्थित रॉयल इनफील्ड में ग्रुप मैनेजर इंटरनल कम्युनिकेशन के पद पर काम कर रही हैं। उनका 10 साल का एक बेटा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।