लाइव टीवी

Bigg Boss 14 30 Nov 2020: एजाज खान के पास हैं इम्युनिटी स्टोन, कंटेस्टेंट ने खोले अपने ये डार्क सीक्रेट

Updated Dec 01, 2020 | 00:39 IST

Bigg Boss 14 30 November 2020: बिग बॉस 14 के लिए सोमवार का एपिसोड घरवालों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। सीजन के फिनाले वीक में जाने के लिए घरवालों ने अपने डार्क सीक्रेट का खुलासा किया।

Loading ...
Eijaz Khan
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज कंटेस्टेंट्स ने अपने डार्क सीक्रेट्स का खुलासा किया है।
  • रुबीना ने अपने और अभिनव की शादी टूटने के बारे में खुलासा किया है।
  • एजाज खान ने बचपन में हुए शारिरिक दुर्व्यवहार के बारे में बताया। 

मुंबई. बिग बॉस में इस हफ्ते की शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले में पहुंचने के लिए इम्युनिटी स्टोन लेने की होड़ है। इसके लिए उन्हें बिग बॉस को अपने सबसे डार्क सीक्रेट बताने थे। 

बिग बॉस के आज के एपिसोड की शुरुआत रुबीना और अभिनव के बीच अनबन से हुई। वहीं, लाइट बंद होने के बाद अभिनव शुक्ला ने निक्की तंबोली के साथ प्रैंक किया। इस पर रुबीना और अभिनव की तू-तू, मैं-मैं हो गई। 

आज रुबीना ने जहां अपनी शादी टूटने का राज बताया। वहीं, जैसमीन ने बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने वाली थीं। एजाज खान ने बचपन में हुए शारिरिक दुर्व्यवहार के बारे में बताया। 

Bigg Boss 14 30 Nov 2020 Highlights

  1.  बिग बॉस ने घरवालों ने बताया कि आज फिनाले में टॉप चार में जगह बनाने के लिए उन्हें इम्युनिटी स्टोन हासिल करने होंगे। इम्युनिटी स्टोन हासिल करने के लिए उन्हें अपने डार्क सीक्रेट शेयर करने होंगे। 
  2. सबसे पहले रुबीना दिलैक ने बताया कि बिग बॉस करने का कारण था कि वह और अभिनव तालक लेने की सोच रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को नवंबर तक का वक्त दिया था।   
  3. रुबीना अपना राज बताने के बाद बाहर आई और अपने पति को गले लगा लिया। रुबीना ने कहा कि अभिनव उनकी ताकत है। दूसरा मौका देने के लिए उन्होंने पति का धन्यवाद कहा।  
  4. रुबीना के बाद एजाज खान ने बताया कि वह बचपन में शारिरिक दुर्व्यवहार का सामना कर चुके हैं। इस कारण ही उन्हें छूने से परेशानी है। ये बात केवल उनके पिता को भी पता नहीं है। इस राज को केवल वह और उनके थेरेपिस्ट जानते हैं।    
  5. एजाज की ये बात सुनकर सभी घरवाले सन्न रह गए। कविता कौशिक ने एजाज खान को गले लगा लिया। वहीं, राहुल वैद्य ने रोते हुए कहा कि एजाज खान के घरवालों को ये सुनकर कैसा लग रहा होगा।   
  6. एजाज खान के बाद अभिनव शुक्ला ने अपना राज शेयर किया। अभिनव शुक्ला ने बताया कि उन्होंने छोटे शहर से आकर काफी संघर्ष किया। अभिनव शुक्ला ने कहा कि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद डिप्रेशन में चले गए थे।  
  7. अभिनव शुक्ला के जाने के बाद जैसमीन भसीन ने बताया कि बचपन के मार्क्स के कारण उन्हें कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था। इस कारण वह अपनी जिंदगी को खत्म करने वाली थीं। 
  8. जैसमीन के बाद निक्की तंबोली ने बताया कि उन्हें एक कास्टिंग एजेंट ने इंटरनेशनल मॉडलिंग का असाइनमेंट दिया था। इसके लिए उन्हें 4 लाख रुपए दिए थे। निक्की ने बताया कि उनका कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप कर सारे पैसे लूट लिए। 
  9. कविता कौशिक ने आखिर में बताया कि जब वह 11 साल की थीं तो वह गणित में कमजोर थीं। ऐसे में उनके पेरेंट्स ने उनके लिए 65 साल का एक ट्यूशन टीचर रखा था।  
  10. कविता कौशिक ने बताया कि एक दिन उनके मम्मी-पापा सब्जी लेने गए थे तो वह टीचर उनके साथ अश्लील बातें करने लगे थे। कविता ने अपनी मम्मी को इस घटना के बारे में बताया, जिस पर उन्होंने विश्वास नहीं किया।

आज के टास्क में ज्यादातर घरवालों ने एजाज खान के सीक्रेट को सबसे बड़ा और डार्क सीक्रेट माना। ऐसे में अभी इम्युनिटी स्टोन रुबीना के हाथ से निकलकर एजाज खान के पास चला गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।