लाइव टीवी

खतरों के खिलाड़ी-10: 24 घंटे बाद शुरू हो रहा रोहित शेट्टी का शो, कब-कहां देखने के साथ जानें कंटेस्टेंट लिस्ट

Updated Feb 21, 2020 | 09:22 IST

Rohit Shetty Fear Factor Khatron Ke Khiladi-10 All Details: रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी-10 से टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीजन 10 का लेवल पहले से और हाई होने वाला है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खतरों के खिलाड़ी-10।
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी एकबार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
  • खतरों के खिलाड़ी-10 के लगातार नए-नए प्रोमो सामने आ रहे हैं।
  • रोहित शेट्टी एकबार फिर से शो में सेलेब्स को खतरनाक स्टंट कराने वाले हैं।

छोटे परदे का मचअवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी एकबार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। रोहित शेट्टी सीजन-10 से टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खतरों के खिलाड़ी-10 के लगातार नए-नए प्रोमो सामने आ रहे हैं। इसमें आप भी देख सकते हैं कि सीजन-10 का लेवल पहले से और हाई होने वाला है। रोहित शेट्टी एकबार फिर से खतरों के खिलाड़ी-10 में सेलेब्स को खतरनाक से खतरनाक स्टंट कराने वाले हैं। 
कब और कितने बजे टेलिकास्ट होगा खतरों के खिलाड़ी-10
खतरों के खिलाड़ी-10 शनिवार यानी 22 फरवरी से ऑनएयर हो रहा है। रोहित शेट्टी का ये शो वीकेंड पर आया करेगा। यानी कि शनिवार और रविवार को दर्शक इस एडवेंचरस शो का आनंद लेंगे। खतरों के खिलाड़ी रात 9 बजे से कलर्स पर टेलिकास्ट होगा। 


खतरों के खिलाड़ी के ये हैं कंटेस्टेंट
टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी-10 में इस बार भोजपुरी तड़का भी लगेगा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी इस शो में शामिल हो रही हैं। नागिन की एक्ट्रेस अदा खान भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आने वाली हैं।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, एक्टर-कॉमेडियन बलराज सयाल, मुंबई की रानी आरजे मलिश्का, टीवी सीरियल पहरेदार पिया की में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा फिल्म सत्यमेव जयते की एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे और सीरियल इश्क में मरजावां के एक्टर शिविन नारंग भी शो का हिस्सा बने हैं। 


कौन है खतरों के खिलाड़ी का सबसे महंगा कंटेस्टेंट!
टीवी एक्टर करण पटेल खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। करण पटेल हर एपिसोड के लिए 5-6 लाख रुपये लेंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक, 'इसके स्पेशल एडिशन के करीब 10 एपिसोड होंगे जिनकी शूटिंग बुलगारिया में होगी। करण जो कि इस शो का हिस्सा होंगे वो एक एपिसोड के करीब 6 लाख रुपये लेंगे जिसके चलते उनकी फीस करीब 60-70 लाख रुपये होगी।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।