लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 11 को मिले टॉप-3 फाइनलिस्ट!, रोहित शेट्टी के TV Show की केपटाउन में खत्म हुई शूटिंग

Updated Jun 21, 2021 | 15:35 IST

Khatron Ke Khiladi 11 top three finalist?: अब बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शो को टॉप-3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। 

Loading ...
खतरों के खिलाड़ी-11।
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी अक्सर कंटेस्टेंट्स को प्रोत्साहित और प्रेरित करते दिखते हैं।
  • सीजन 11 की शूटिंग शुरू हो गई है और सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं।
  • अब बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

खतरों के खिलाड़ी टेलीविजन जगत का सबसे लोकप्रिय एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो में से एक है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को लंबे समय से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। टीवी सीरीज के फैन्स हर साल बेसब्री से नए सीजन का इंतजार करते हैं। यह एक ऐसा शो है जहां कई मशहूर हस्तियां एकसाथ खतरनाक स्टंट करती और अपने डर का सामना करती दिखती हैं।

खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी अक्सर कंटेस्टेंट्स को प्रोत्साहित और प्रेरित करते दिखते हैं। सीजन 11 की शूटिंग शुरू हो गई है और सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी जैसी लोकप्रिय हस्तियां शो में नजर आने वाली हैं। ये सभी सेलिब्रिटीज लगातार खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट से अपडेट शेयर करते रहते हैं। खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और सभी स्टंट करते हुए डर का सामना कर रहे हैं।

अब जैसा कि हमने पहले बताया है कि कुछ कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं और शहर वापस आ गए हैं। अब बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग पूरी हो चुकी है और शो को टॉप-3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। 

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी-11 के टॉप-3 कंटेस्टेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य और वरुण सूद शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं। इन्हीं में से टॉप टू चुने जाएंगी। इसी के बाद शो के विनर का फैसला किया जाएगा। शो के सेमीफाइनलिस्ट राहुल वैद्य, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी थे। लगता है कि अर्जुन और दिव्यांका फाइनलिस्ट बनने से पहले एलिमिनेट हो गए हैं।

वरुण सूद को ले जाना पड़ा का अस्पताल
खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद एक स्टंट के दौरान घायल हो गए थे। रोहित शेट्टी ने जल्दी ही वरुण सूद को अस्पताल ले जाने का फैसला किया था। वरुण की कलाई में चोट लगी थी और उनको बहुत दर्द से गुजरना पड़ा है। हालांकि उनकी कलाई में फ्रैक्चर होने से बच गया था। रोहित शेट्टी ने वरुण सूद को 2/3 दिनों के लिए आराम करने का विकल्प दिया था लेकिन वो सेट पर वापस आ गए थे और लगातार अपने स्टंट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।