लाइव टीवी

क्रिस्टल डिसूजा ने निया शर्मा संग शेयर की बाथटब फोटो, फैंस को पसंद आया ग्लैमरस अंदाज

Nia Sharma with Krystle D'souza
Updated Sep 29, 2020 | 19:18 IST

टीवी एक्ट्रेस किस्टल डिसूजा ने निया शर्मा संग अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Loading ...
Nia Sharma with Krystle D'souzaNia Sharma with Krystle D'souza
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Nia Sharma with Krystle D'souza
मुख्य बातें
  • क्रिस्टल डिसूजा ने निया शर्मा संग शेयर की बाथटब फोटो
  • फोटो में दिखा क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा का ग्लैमरस अंदाज
  • इस फोटो पर निया शर्मा ने किया कमेंट

मशहूर टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में साथ नजर आ चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। शो में दोनों ने बहनों जीविका और मानवी का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। शो तो कई साल पहले बंद हो गया लेकिन उनके बीच की दोस्ती अब भी बनी हुई है। 

अब क्रिस्टल ने निया संग अपनी एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो में दोनों बाथटब में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों एक जैसे व्हाइट कलर के बाथरोब पहनी दिख रही हैं। इसके साथ दोनों ने पोनीटेल बनाई और रेड लिपस्टिक लगाई। दोनों की ये फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है और वो इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। फोटो पर निया शर्मा ने कैनेडियन रैपर ड्रेक के एक गाने की लाइनें कमेंट में लिखीं।

मालूम हो कि इससे पहले निया शर्मा ने भी क्रिस्टल संग अपनी अब की और पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों को पोस्ट कर निया ने लिखा था, '10 साल बाद।' पुरानी और अब की फोटोज में दोनों में आए अंतर ने हर किसी को हैरान कर दिया। दोनों अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।

 

मालूम हो कि निया शर्मा हाल ही में फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी की विनर बनी हैं। इसके साथ ही नागिन 4 में भी दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं। वहीं क्रिस्टल की बात करें तो वो पिछले करीब 2 साल से छोटे पर्दे से अलग हैं हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं और खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।