लाइव टीवी

टीचर की वजह से डिप्रेशन में चली गई थी बिग बॉस की ये हॉट कंटेस्टेंट, आज मॉडलिंग की दुनिया का है बड़ा नाम

Lopamudra raut Bigg boss Fame Suffered depression before Become beauty queen
Updated Feb 12, 2020 | 16:47 IST

Bigg Boss Fame Beauty Queen Lopamudra Raut Depression: आज एक सक्सेसफुल मॉडल बन चुकी इस बिग बॉस कंटेस्टेंट की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव भी आया था। जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं...

Loading ...
Lopamudra raut Bigg boss Fame Suffered depression before Become beauty queenLopamudra raut Bigg boss Fame Suffered depression before Become beauty queen
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लोपामुद्रा राउत।
मुख्य बातें
  • लोपामुद्रा राउत इन दिनों अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • फोटोज में लोपामुद्रा बेहद खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं।
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं लोपामुद्रा आज मॉडलिंग वर्ल्ड का बड़ा नाम है।

बिग बॉस सीजन 10 और खतरों के खिलाड़ी-8 की कंटेस्टेंट रहीं लोपामुद्रा राउत इन दिनों अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं। लोपा ने कुछ हॉट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं लोपामुद्रा राउत आज मॉडलिंग वर्ल्ड का बड़ा नाम है। लोपामुद्रा कई बड़े ब्रांड्स के लिए ना सिर्फ मॉडलिंग कर चुकी हैं बल्कि कैंपेन का भी हिस्सा रही हैं। 
आज एक सक्सेसफुल मॉडल बन चुकीं लोपामुद्रा राउत की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव भी आया था। जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं और इसकी वजह उनका एक टीचर था। 
दरअसल बिग बॉस-10 की रनरअप रहीं लोपामुद्रा राउत ने खुद अपनी लाइफ के इस डार्क फेज के बारे में बात की थी। बिग बॉस में लोपामुद्रा ने कंटेस्टेंट रोहन मेहरा ने बातचीत में बताया था कि अपने कॉलेज के दिनों में वो काफी डिप्रेस थीं। जब लोपामुद्रा राउत अपने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में थीं तब वो फेल हो गई थीं। इसका कारण उनका पढ़ाई में कमजोर होना नहीं था। लोपामुद्रा एक होनहार स्टूडेंट रहीं और वो टॉपर्स स्टूडेंट्स में गिनी जाती थीं लेकिन कॉलेज में टीचर ने अपने पर्सनल ग्रजेस के कारण उनको फेल कर दिया था। 


लोपामुद्रा राउत एग्जाम में सिर्फ एक नंबर से फेल हो गई थीं। इसकी वजह से उनका एक पूरा साल खराब हो गया था। लोपामुद्रा राउत इस घटना के बाद डिप्रेशन में भी चली गई थीं। वो यकीन ही नहीं कर पा रही थीं कि उनका इंजीनियरिंग का एक साल बर्बाद हो गया है। बाद में लोपामुद्रा राउत ने अपना दिमाग डायवर्ट किया और मिस इंडिया जैसे ब्यूटी पीजेंस में हिस्सा लिया। 

आपको बता दें, लोपामुद्रा राउत फैमिना मिस इंडिया गोवा(2013) की फर्स्ट रनरअप, फेमिना मिस इंडिया(2013) की फाइनलिस्ट, मिस डीवा 2014 की फाइनलिस्ट और मिस यूनाइटेड की सेकंड रनरअप रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।