लाइव टीवी

Mahabharat: चीर हरण के बाद 'दुशासन' से नहीं थी 'द्रौपदी' रूपा गांगुली की दोस्ती, 'कर्ण' को बताया सबसे हैंडसम

Updated May 14, 2020 | 17:20 IST

Mahabharat Facts: महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाले एक्टर दुशासन ने शो की शूटिंग के दौरान के कई किस्से शेयर किए हैं। रूपा गांगुली ने बताया कि चीर हरण सीन के बाद वह दुशासन के साथ फ्रेंडली नहीं थी।

Loading ...
Mahabharat
मुख्य बातें
  • माभारत की द्रौपदी यानी रूपा गांगुली ने शो की शूटिंग से कई खुलासे किए हैं।
  • रूपा ने बताया कि वह दुशासन का किरदार निभाने वाले एक्टर से फ्रेंडली नहीं थीं।
  • रूपा गांगुली ने कर्ण यानी पंकज धीर को सबसे हैंडसम बताया।

मुंबई. दूरदर्शन पर महाभारत के सारे एपिसोड खत्म हो गए हैं। हालांकि, ये शो कलर्स और डीडी रेट्रो पर दोबारा टेलिकास्ट हो रहा है। शो के सभी एक्टर्स भी पुरानी यादों में खो गए हैं। अब द्रौपदी रूपा गांगुली ने बताया कि वह दुशासन का किरदार निभा रहे हैं एक्टर से फ्रेंडली नहीं थीं। 

इंडिया टुडे से बातचीत में रूपा गांगुली ने बताया कि- 'महाभारत की पूरी स्टार कास्ट ने दो साल तक अपने किरदारों को जिया था। चीर हरण के सीन के बाद मैं कभी दुशासन के साथ फ्रेंडली नहीं थीं।'

रूपा गांगुली ने बताया कि- 'मैंने उनसे ज्यादा बात नहीं की थी। मुझे उनके साथ काफी अजीब लगता था। हालांकि, वे एक अच्छे इंसान हैं।' आपको बता दें कि महाभारत में दुशासन का किरदार विनोद कपूर ने निभाया था।' 

कर्ण को बताया सबसे हैंडसम 
रूपा गांगुली ने कहा कि- 'कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे वह सभी में सबसे अच्छे लगते थे और वह सबसे हैंडसम भी थे। वहीं, अर्जुन केवल कॉस्ट्यूम में हैंडसम लगते थे, लेकिन वह बेहद शरारती थे।' 

रूपा गांगुली ने बताया कि उन्हें कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नाजनीन भी काफी पसंद थीं। बकौल रूपा गांगुली- ' असल जिंदगी में नाजनीन बेहद सुंदर दिखती थीं। उनके चेहरे में एक चमक थी। इसके अलावा उनका व्यवहार सबके साथ काफी अच्छा था।' 

डायरेक्टर रवि चोपड़ा बुलाते थे मोटी 
रूपा गांगुली ने बताया कि उन्हें महाभारत के सेट पर हर कोई मोटी कहता था। डायरेक्टर रवि जी (रवि चोपड़ा) भी मुझसे कहते थे- 'ऐ मोटी। मोटी इधर आ।' ऐसे में मैंने डाइट को फॉलो किया था। मैं केवल डाइट फूड और सूप पीती थीं।'

रूपा कहती हैं-'सेट पर खाना काफी लजीज होता था। ऐसे में अपना डाइट फूड खाने के बाद मैं वह सब चीज खाया करती थी। मैंने दिन में केवल दो मील ही लेती थी। ऐसे में शो खत्म होने के बाद मेरा वेट बढ़ गया था।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।