लाइव टीवी

16 साल से अच्छे दोस्त हैं दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता, तारक मेहता से पहले इस सीरियल में साथ कर चुके हैं काम

Updated Sep 28, 2020 | 12:47 IST

MunMun Dutta Birthday: मुनमुन दत्ता यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी पिछले 16 साल से दोस्त हैं। तारक मेहता से पहले भी दोनों साथकाम कर चुके हैं।

Loading ...
MunMun Dutta, Dilip Joshi
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • तारक मेहता में मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी को काफी पसंद किया जाता है।
  • तारक मेहता से पहले भी दोनों एक सीरियल में काम कर चुके हैं।

मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता आज अपना बर्थडे मना रही हैं। मुनमुन दत्त साल 2008 से ही इस पॉपुलर शो का हिस्सा रही हैं। साल 2004 में मुनमुन दत्‍ता ने जीटीवी के शो हम सब बाराती से डेब्यू किया था। 

मुनमुन दत्ता पश्चिम बंगाल के शहर  दुर्गापुर में हुआ था। मुनमुन दत्ता ने पुणे से पढ़ाई की है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी और जेठालाल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, दोनों एक दूसरे को 16 साल से जानते हैं। तारक मेहता के अलावा दोनों ने  फिल्म हम सब बाराती में काम किया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप जोशी ने ही मुनमुन दत्ता से तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ऑडिशन देने के लिए कहा था। मुनमुन इससे पहले 2015 में Dhinchak Enterprise में भी नजर आईं थीं। 


टप्पू के साथ अच्छी दोस्ती 
मुनमुन दत्ता की शो में टप्पू का किरदार निभा रहे एक्टर राज अनादकट के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। सोशल मीडिया पर मुनमुन राज के साथ कई फोटोज शेयर करती हैं। इसके बाद कई फैंस ने पूछा कि क्या वह दोनों डेट कर रहे हैं। 

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें अक्सर अश्लील मैसेज और फोटोशॉप्ड तस्वीरें मिलती हैं। इन हालत वो पुलिस की मदद लेती हैं। मुनमुन एक्शन लेने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटती हैं।

फिल्मों में कर चुकी हैं काम 
टीवी सीरियल में काम करने से पहले वह फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कमल हासन की फ‍िल्‍म मुंबई एक्‍सप्रेस से बॉलीवुड डेब्‍यू किया था। मुनमुन दत्ता इसके अलावा वह फ‍िल्‍म हॉलीडे में भी वह नजर आईं।

मुनमुन दत्ता इसके अलावा शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। इसमें वह नर्स के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा वह साउथ की फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।