लाइव टीवी

Naagin 5: एकता कपूर के टीवी शो नागिन-5 का 5 एक्टर्स ने ठुकराया ऑफर, तब वीर बन चमकी शरद मल्होत्रा की किस्मत

Updated Jan 17, 2021 | 13:47 IST

5 TV Actress Rejected Naagin 5 Offer: क्या आप जानते हैं कि शरद मल्होत्रा से पहले कुछ फेमस टीवी अभिनेताओं को नागिन-5 के वीर की भूमिका पेश की गई थी। जिन्होंने साफ इनकार कर दिया था। जानें इस बारे में...

Loading ...
नागिन-5 टीवी शो।
मुख्य बातें
  • नागिन-5 टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है।
  • सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल की तिकड़ी को जनता का खूब प्यार मिल रहा है।
  • वैसे शरद से पहले निर्माताओं ने कुछ अन्य टीवी अभिनेताओं को वीर की भूमिका पेश की थी।

नागिन टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। धारावाहिक अक्सर रेटिंग चार्ट में सबसे ऊपर होता है और इसकी कहानी भी काफी एंटरटेनिंग होती है। नागिन के हर सीजन को बड़ी सफलता मिली है और इसीलिए दर्शकों ने नागिन 5 पर भी अपने प्यार की खूब बौछार की है। वीर का किरदार एक शक्तिशाली शख्स के रूप में टेलीविजन पर सामने आया है। साथ ही सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल की तिकड़ी को जनता खूब देखना पसंद कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद मल्होत्रा को साइन करने से पहले निर्माताओं ने कुछ अन्य फेमस टीवी अभिनेताओं को वीर की भूमिका पेश की थी जिन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। आइए जानें किन किन अभिनेताओं ने ठुकराया एकता कपूर का टीवी शो नागिन-5...

हर्षद चोपड़ा
हर्षद को नागिन-5 में वीर की भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन वह अपने कुछ पहले से प्रोजेक्ट में व्यस्त थे, इसलिए वह शो का हिस्सा नहीं बन सके।

निशांत मलकानी
निशांत ने भी नागिन के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर पाए। क्योंकि तब अभिनेता अपने शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में व्यस्त थे और उनके पास डेट्स नहीं थीं। इसके अलावा, वह बिग बॉस 14 में भी हिस्सा लेने वाले थे।

जैन इमाम 
जैन को वीर की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस भूमिका को करने से इनकार कर दिया था। क्योंकि वो तब एक सुपरनैचुरल शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे और कुछ अलग करना चाहते थे।

करण वाही 
वीर की भूमिका के लिए करण वाही का नाम सामने आया था और लगभग उनको फाइनल कर लिया गया था। लेकिन अंततः किन्हीं कारणों से बात नहीं बन सकी और वह शो का हिस्सा नहीं बने। कारण अभी भी अज्ञात है।

धीरज धूपर
धीरज नागिन 5 का हिस्सा थे और उन्होंने आकाश की भूमिका निभाई थी। लेकिन निर्माता चाहते थे कि वह न केवल कैमियो निभाए बल्कि शो में मुख्य भूमिका निभाए। हालांकि पहले ही शो कुंडली भाग्य में लीड रोल निभाने की अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण, धीरज इस शो को नहीं अपना सके।

आखिरकार वीर की यह भूमिका शरद मल्होत्रा को मिल गई। प्रशंसकों को शरद का रोल काफी पसंद आ रहा है और उनको लगता है कि वह इस भूमिका के लिए सही विकल्प हैं और कोई भी वीर के साथ न्याय नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं फैन्स को बानी और वीर की केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी लगती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।