लाइव टीवी

जानिए कौन हैं दुबई के सूरज नांबियार, एक साल से मौनी रॉय को कर रहे हैं डेट

Mouni Roy
Updated Jan 17, 2021 | 13:32 IST

Mouni Roy Boyfriend Suraj Nambiar: बॉलीवुड एक्टर मौनी रॉय इन दिनों दुबई के बैंकर सूरज के साथ रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में हैं। जानिए कौन हैं मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड...

Loading ...
Mouni RoyMouni Roy
Mouni Roy
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों दुबई के बैंकर सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं।
  • मौनी रॉय इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
  • सूरज मौनी रॉय के पेरंट्स के साथ काफी सहज हैं।

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल के बाद अब मौनी रॉय भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं। मौनी रॉय पिछले काफी वक्त से  सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय के पेरेंट्स के साथ उनके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार काफी सहज हैं। इस कारण से ही मौनी ने ये फैसला लिया है।        

रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी इस वक्त सूरज से बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को भी सूरज के बारे में बताया है। आपको बता दें कि लॉकडाउन में मौनी रॉय अपनी बहन और जीजाजी के साथ थीं।

पेशे से हैं बैंकर
सूरज नांबियार दुबई में ही रहते हैं। वह पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थी। मौनी रॉय की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। 

फोटो में मौनी सूरज के साथ नजर आ रही थीं। इससे पहले मुंबई मिरर से बातचीत में मौनी ने कहा था, 'मुझे सही शख्स का इंतजार है, मैं किसी को भी ऐसी ही डेट नहीं कर सकती हूं।'

परिवार के साथ शेयर की थी फोटोज 
मौनी रॉय ने इससे पहले सूरज के परिवारवालों के साथ मौनी रॉय ने एक फोटो शेयर की थी। मौनी ने सूरज के पेरेंट्स को ‘मॉम-डैड’ से संबोधित किया था। ऐसे में एक्ट्रेस भी सूरज के पेरेंट्स के साथ काफी सहज हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में जी5 की वेबसीरीज लंदन कॉन्फिडेंशियल में नजर आई थीं। इसके अलावा अब वह रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।