लाइव टीवी

Anita Hassanandani Birthday: 8 साल पहले अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमैन से की थी शादी, फ‍िल्‍मी है लवस्‍टोरी

Updated Apr 14, 2021 | 08:21 IST

Anita Hassanandani Birthday: जानी मानी टीवी अदाकारा अनीता हसनंदानी का आज (14 अप्रैल) जन्‍मदिन है। आज वह 40 साल की हो गई हैं और उम्र को मात देती हैं।

Loading ...
Anita Hassanandani
मुख्य बातें
  • अदाकारा अनीता हसनंदानी का आज (14 अप्रैल) जन्‍मदिन है।
  • उनका जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था।
  • आज वह 40 साल की हो गई हैं और उम्र को मात देती हैं।

Anita Hassanandani Birthday: जानी मानी टीवी अदाकारा अनीता हसनंदानी का आज (14 अप्रैल) जन्‍मदिन है। आज वह 40 साल की हो गई हैं। अनीता हसनंदानी की गिनती उन अदाकाराओं में होती है जो अपनी हॉटनेस और फ‍िटनेस से उम्र को मात देती हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता हसनंदानी ने टीवी पर कई तरह के किरदारों को न‍िभाया है और हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है।

उन्होंने साल 2001 में एकता कपूर के टीवी सीरियल कभी सौतन कभी सहेली से टीवी जगत में कदम रखा था और इसके बाद कई सीरियल में काम किया। इसके बाद अनीता हसनंदानी ने 'कोई अपना सा', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल ने कहा', 'कसम से', 'प्यार तुने क्या किया' और 'नागिन' सहित कई हिट टीवी सीयिरल्स में नजर आ चुकी हैं। आज अनीता टेलिविजन जगत का जाना पहचाना नाम हैं।

ऐसी है लवस्‍टोरी

उन्होंने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। अनीता को रोहित के डिंपल, फिजीक और अच्छे बर्ताव से प्यार हो गया। अनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी जिंदगी बदल गई। एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं अपने यंग दिनों में बहुत ड्रिंक करती थी। एक दिन मैंने ज्यादा पी ली और रोहित से लड़ाई कर ली। अगले दिन सुबह उठी और रोहित से माफी मांगते हुए कहा कि अगर तुम चाहते हो तो मैं पीना छोड़ दूंगी। जिसपर रोहित ने कहा कि मेरे लिए तुम्हें कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है लेकिन तुम पब्लिक फिगर हो इसलिए थोड़ा ध्यान रखा करो।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।