लाइव टीवी

Paridhi sharma Acting Break: एक्टिंग से दूर ये काम कर रहीं टीवी की जोधा, सीरियल से रातों रात कर दिया था बाहर

Updated Jan 30, 2020 | 21:07 IST

Paridhi sharma TV actress Acting Break: जोधा का रोल निभाकर कर घर-घर फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा फिलहाल किसी टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
परिधि शर्मा।
मुख्य बातें
  • परिधि शर्मा ने साल 2010 में सीरियल तेरे मेरे सपने से डेब्‍यू किया था।
  • परिधि को सीरियल जोधा अकबर से खूब पॉपुलैरिटी मिली।
  • परिधि शर्मा फिलहाल किसी टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं।

टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम एक्ट्रेस परिधि शर्मा इन दिनों एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। सीरियल में जोधा का रोल निभाकर कर घर-घर फेमस हुईं परिधि फिलहाल किसी टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। इन दिनों वो सिर्फ फैमिली टाइम बिता रही हैं। वैसे परिधि शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में परिधि शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।  
इस वीडियो में परिधि शर्मा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेती दिख रही हैं। दरअसल शूटिंग ब्रेक लेकर परिधि किक बॉक्सिंग सीख रही हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे परिधि शर्मा बॉक्सिंग बैग को बार-बार किक मार रही हैं। परिधि पूरी लगन के साथ किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। परिधि शर्मा के फैन्स उन्हें कमेंट्स कर मोटिवेट करते दिख रहे हैं। 


वैसे आपको बताते चलें परिधि शर्मा को आखिरी बार टीवी सीरियल परियाला बेब्स में देखा गया था। सीरियल में उन्होंने लीड रोल निभाया था लेकिन रातोंरात शो से परिधि को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। पटियाला बेब्स की लीड स्टार परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे दोनों को अचानक बाहर कर दिया गया था। दोनों को सीरियल से बाहर करने के पीछे का कारण सीरियल में आने वाला 5 साल का लीप बताया गया था। 

परिधि शर्मा ने साल 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से डेब्‍यू किया था और उसके बाद 'जोधा अकबर' शो से उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली। 2011 में परिधि ने अहमदाबाद के तन्‍मय सक्‍सेना से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।