लाइव टीवी

दशरथ-कौशल्या की रियल लाइफ में हुई थी शादी, जानें रामानंद सागर की रामायण के ये 10 अनसुने FACT

Ramayan Facts Ramanand Sagar Ram-Sita And Hanuman Lakshman Classic TV show Rare Things you know
Updated Apr 09, 2020 | 13:35 IST

Ramayan 10 Unknown Facts: रामानंद सागर ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी पर इस कार्यक्रम को लाने का विचार किया था तो किसी ने भी उनका सपोर्ट नहीं किया था। सबका मानना था कि टीवी एक प्रोफिटेबल मीडियम नहीं है...

Loading ...
Ramayan Facts Ramanand Sagar Ram-Sita And Hanuman Lakshman Classic TV show Rare Things you knowRamayan Facts Ramanand Sagar Ram-Sita And Hanuman Lakshman Classic TV show Rare Things you know
टीवी सीरियल रामायण।
मुख्य बातें
  • साल 1987 में टेलिकास्ट हुए रामायण को 32 साल बीत चुके हैं।
  • रामायण, रामानंद सागर का दूसरा टीवी शो था।
  • रामानंद सागर ने पहले विक्रम बेताल बनाया था हालांकि रामायण उनका सबसे आइकॉनिक शो रहा।

रामायण, रामानंद सागर का दूसरा टीवी शो था। इससे पहले उन्होंने विक्रम बेताल बनाया था। हालांकि रामायण उनका सबसे आइकॉनिक शो रहा। जब रामानंद सागर ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी पर इस कार्यक्रम को लाने का विचार किया था तो किसी ने भी उनका सपोर्ट नहीं किया था। तब सबका मानना था कि टीवी एक प्रोफिटेबल मीडियम नहीं है। हालांकि रामानंद सागर ने सिर्फ अपने मन की बात मानी और छोटे से फाइलेंशियल सपोर्ट के साथ रामायण को बनाया। देखिए बाद में इस शो को इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि सफलता से सारे रिकॉर्ड्स ही टूट गए। साल 1987 में टेलिकास्ट हुए रामायण को 32 साल बीत चुके हैं। आज हम आपको बता रहे हैं टीवी शो रामायण के 10 रोचक फैक्ट्स....

  • - बाल धुरी और जयश्री गडकर ने टीवी शो रामायण में दशरथ और कौशल्या का रोल निभाया था। कम ही लोग जानते हैं कि ये स्टार्स रियल लाइफ में शादीशुदा थे।
  • - रामायण का 55 अलग-अलग देशों में टेलीकास्ट किया गया था। शो को लगभग 650 मिलियन दर्शकों की व्यूअरशिप मिली थी।
  • - शो की लोकप्रियता के कारण इसे मूल 52 एपिसोड के बजाय कुल 78 एपिसोड में तीन बार बढ़ाया गया था।
  • - इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। रामायण को वर्ल्ड्स मोस्ट वॉच्ड माइथोलॉजिकल सीरीज का खिताब मिला था।
  • - रामायण को जब दोबारा से ऑनएयर किया गया तो शो ने साल 2015 में हिन्दी GEC में हाईएस्ट रेटिंग पाई थी। 
  • - रामायण की शूटिंग में 550 दिन का वक्त लगा था। साथ ही जब शो का पहला एपिसोड ऑनएयर हुआ था तो इसके हर एक एपिसोड ने 40 लाख रुपए की कमाई की थी। 
  • - संजय जोग ने रामायण में भरत का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें शो में लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना गया था लेकिन संजय शूटिंग में ज्यादा दिन नहीं दे सकते थे। इसी वजह से उन्हें फिर भरत के रोल में कास्ट किया गया। 
  • - अरुण गोविल जो राम बनकर दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए लक्ष्मण का रोल भी निभा चुके हैं। वी.मधुसूदन राव की फिल्म लव कुश में अरुण ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। 
  • - रामानंद सागर की रामायण के एक एपिसोड का बजट 9 लाख रुपए था। 
  • - अरुण गोविल को भगवान राम के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्हें लोग सच में राम भगवान मानने लगे और इसी वजह से उन्होंने पब्लिक में स्मोकिंग करना त्याग दिया था। 
  • - रामायण में भगवान राम के राजतिलक के साथ शो खत्म हो गया था। लव-कुश का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया गया था। इसकी एक एक्सक्लूजिव टेप चेन्नई भेजी गई थी क्योंकि वहां अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो शख्स यह एपिसोड नहीं देख पाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।